Varalakshmi Vrat 2023: सनातन धर्म में वरलक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की अर्धागिंनी माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ये व्रत खासतौर पर दक्षिण भारत की तरफ रखा जाता है। इस दिन सुहागिने श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा उपासना करती हैं। ये व्रत हमेशा सावन मास के अंतिम शुक्रवार के दिन रखा जाता है। इस बार ये व्रत आज यानि 25 अगस्त 2023 को रखा जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि वरलक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी के किन मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। वरलक्ष्मी व्रत के पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों के जाप से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
लक्ष्मी मंत्र (Lakshmi Mantra)
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।ये मां लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला पर कम से कम 108 बार करने से शुभ फल मिलता है।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इस मंत्र का जाप 21 बार करें।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मां महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से साधक के जीवन में सुख, शांति आती है।
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से सुख, समद्धि आती है । ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है।
