अध्यात्म

Var De Veena Vadini Var De: वर दे, वीणा वादिनि वर दे...इस प्रार्थना को गाकर करें दिन की शुरुआत, मां सरस्वती का मिलेगा आशीर्वाद

वर दे वीणा वादिनि वर दे सरस्वती वंदना (Var De Veena Vadini Var De Prathna Lyrics In Hindi): स्कूलों में आज भी सुबह-सुबह प्रार्थना जरूर की जाती है। कहते हैं प्रार्थना करने से शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे पूरा दिन अच्छा गुजरता है। तो वहीं घर में भी सुबह के समय प्रार्थना जरूर करनी चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे वर दे, वीणा वादिनि वर दे प्रार्थना के लिरिक्स।

Image

Var De Veena Vadini Var De Prathna Lyrics In Hindi

वर दे वीणा वादिनि वर दे सरस्वती वंदना (Var De Veena Vadini Var De Prathna Lyrics In Hindi): कई लोग आज के समय में भी अपने दिन की शुरुआत प्रार्थना से करते हैं। कहते हैं प्रार्थना करने से हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे दिन अच्छा गुजरने की संभावना बढ़ जाती है। प्रार्थना के जरिए हम ईश्वर का ध्यान करते हैं और साथ ही उनकी कृपा पाने की याचना करते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मां सरस्वती की प्रार्थना। जिसके द्वारा आप मां की विशेष कृपा पा सकते हैं।

वर दे, वीणा वादिनि वर दे: सरस्वती वंदना (Var De Veena Vadini Var De: Saraswati Vandana)

वर दे, वीणावादिनि वर दे।

प्रिय स्वतंत्र रव, अमृत मंत्र नव भारत में भर दे ।

वीणावादिनि वर दे॥

काट अंध उर के बंधन स्तर

बहा जननि ज्योतिर्मय निर्झर

कलुष भेद तम हर प्रकाश भर

जगमग जग कर दे ।

वर दे, वीणावादिनि वर दे ॥

नव गति, नव लय, ताल छंद नव

नवल कंठ, नव जलद मन्द्र रव

नव नभ के नव विहग वृंद को,

नव पर नव स्वर दे ।

वर दे, वीणावादिनि वर दे ॥

वर दे, वीणावादिनि वर दे।

प्रिय स्वतंत्र रव, अमृत मंत्र नव

भारत में भर दे ।

वीणावादिनि वर दे ॥

वर दे वीणा वादिनि प्रार्थना के लाभ

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार सरस्वती वंदना के नियमित पाठ से लोगों को अच्छे फल मिलते हैं। मन की चंचलता दूर होती है जिससे ध्यान इधर उधर नहीं भटकता।केवल इतना ही नहीं इस वंदना के नियमित पाठ से तनाव से भी मुक्ति मिलती है। खासकर छात्रों को इस वंदना का पाठ सुबह शाम अवश्य करना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article