Vakratunda Sankashti Chaturthi 2023 Date: संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी पूज्य भगवान गणपति का आशीर्वाद पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कृष्ण पक्ष की मासिक चतुर्थी का अपना ही महत्व है। वैसे तो साल की हर संकष्टी चतुर्थी विशेष होती है लेकिन कार्तिक माह में आने वाली वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का महत्व अधिक है क्योंकि इस दिन करवा चौथ का व्रत भी रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है, पति को लंबी उम्र मिलती है । जानिए इस साल कार्तिक माह की वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी तिथि ( Vakratunda Sankashti Chaturthi 2023 Date)
इस साल वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी 1 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन ही करवा चौथ का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं शिव पार्वती की पूजा के साथ- साथ भगवान गणेश की पूजा करके भी अपने पति की मंगल कामना के लिए प्रार्थना करती हैं।वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त ( Vakratunda Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 9:30 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 1 नवंबर 2023 को रात्रि 9:19 बजे समाप्त होगाी।गणपति पूजा का समय: 4 :13 – 5 :36
रात्रि समय - 7 :13 - 8 :51
चंद्रोदय का समय 8 :15 बजे है
