अध्यात्म

Vaishakh Purnima 2023 Puja Vidhi: वैशाख पूर्णिमा पर कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 06:13 AM IST

Vaishakh Purnima 2023 Puja Timming And Vidhi: वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार यह 5 मई को पड़ी है। इस दिन पूजा-पाठ का खास महत्व होता है। यहां जानिए वैशाख पूर्णिमा की डेट, पूजा टाइम और विधि।

Image

Vaishakh Purnima 2023: पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Vaishakh Purnima 2023 Puja Timming And Rituals: वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध है। इस साल यह तिथि 5 मई, शुक्रवार को पड़ी है। वैशाख पूर्णिमा का दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए विशेष मानी गई है। वहीं, इस दिन रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने से धन-धन्य में बरकत होती है। वैशाख पूर्णिमा का व्रत रखने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं भोलेनाथ और श्री कृष्ण भी इस दिन की पूजा से प्रसन्न होते हैं और जातक को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देते हैं। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। इसी के साथ यहां जानिए वैशाख पूर्णिमा की पूजा मुहूर्त और विधि इन हिंदी।

Vaishakh Purnima 2023 Date and Time In India

वैशाख पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 04 मई, गुरुवार, रात 11:59 बजे से।

वैशाख पूर्णिमा तिथि समापन: 05 मई, शुक्रवार, रात 11:18 बजे तक।

वैशाख पूर्णिमा डेट: 05 मई 2023, शुक्रवार।

स्नान मुहूर्त: 05 मई, सुबह 04:12 बजे से 04:55 बजे तक।

सत्यनारायण पूजा मुहूर्त: सुबह 07:18 बजे से 08:58 बजे तक।

चंद्रोदय पर अर्घ्य का मुहूर्त: 05 मई, शाम 06:45 बजे।

लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 05 मई, रात 11:56 बजे से - 06 मई, प्रात: 12:39 बजे तक।

Vaishakh Purnima 2023 Puja Vidhi (वैशाख पूर्णिमा की पूजा विधि)

  • वैशाख पूर्णिमा व्रत पर सुबह सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान कर लें।
  • पवित्र नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगा जल डालकर स्नान कर लें।
  • स्नान के बाद सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते हुए उन्हें जल से अर्घ्य दें।
  • अब, घर के मंदिर या पूजा स्थल पर दीप प्रज्जवलित कर विधि-विधान से पूजन करें।
  • फिर, भगवान विष्णु की पूजा करके व्रत का संकल्प लें।
  • इस तिथि पर रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें और धूप, दीप, पुष्प आदि से चंद्रदेव की पूजा करें।

इस साल वैशाख पूर्णिमा पर चद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 5 मई को चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 5 बजकर 45 मिनट पर होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article