अध्यात्म

Vaastu Tips: घर से नेगेटिव एनर्जी को रखना है दूर तो रोज इस काम को करने से ना चूकें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 10:19 PM IST

Vastu Tips: धूप−दीप का महत्व सिर्फ पूजा या देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ही नहीं होता। इसका सीधा संबंध घर के वास्तु से भी है। वास्तुशास्त्र में घर से नेगेटिव एनर्जी दूर रखने के लिए घर में धूप जलाने का उपाय बताया गया है। गाय के गोबर के उपले पर कर्पूर, लौंग, घी रखकर जलाने से वास्तु दोष दूर होता है। दिवस अनुसार विशेष सामग्री इसमें रखने से बहुत सी बाधाएं दूर होती हैं।

Image

वास्तु और ग्रह दोष दूर करने के लिए जलाएं घर में प्रतिदिन धूप।

KEY HIGHLIGHTS
  • उपले पर लोबान, कर्पूर, गुग्गल, देशी घी और चंदन मिलाकर जलाएं
  • तंत्र− मंत्र जैसी बाधाएं भी होती हैं घर में धूप प्रतिदिन जलाने से दूर
  • धूप में गाय के गोबर के उपले का प्रयोग करने से मिलता है फायदा

Vastu Tips: सनातन धर्म में सदियों से एक परंपरा चली आ रही है। सुबह शाम घर में धूप- दीप जलाना, प्रत्येक हिंदू परिवार में महत्वपूर्ण माना गया है। धूप−दीप का महत्व सिर्फ पूजा या देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ही नहीं होता। इसका सीधा संबंध घर के वास्तु से भी है। वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए धूप जलाना सबसे उपयुक्त उपाय होता है।

क्या कहता है वास्तुशास्त्र

आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार घर का यदि वास्तु बिगड़ा हुआ है और जन्म कुंडली के ग्रह नक्षत्र भी सही नहीं चल रहे तो जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बेहतर होगा कि समस्या के अनुसार ही समाधान खाेजा जाए। गाय के गोबर पर समस्या के अनुसार सामग्री रखकर जलाने से वास्तु दोष के साथ ग्रह दोष भी समाप्त होते हैं।

नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए

घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालने के लिए लोबान को गाय के गोबर के उपले की आग में रख दें। जब लोबान जलने लगे तो उससे निकल रहे धुंए को अच्छे से पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से घर से नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाएगी और घर में पॉजिटिविटी होगी। इसके लिए उपले पर लोबान, कर्पूर, गुग्गल, देशी घी और चंदन को एक साथ मिलाकर जलाएं। इसका धुंआ घर के हर कोने तक फैलाएं।

गुरुवार- रविवार विशेष उपाय

नेगेटिव एनर्जी से घर को सदैव के लिए मुक्त रखने के लिए गुरुवार और रविवार को विशेष उपाय करें। उपले पर लोबान, गुड़ और घी मिलाकर जलाएं। इसमें पके हुए चावल भी मिला सकते हैं। इससे सुगंधित वातावरण बनेगा जो घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायता करेगा।

धूप और तेल से करें ये उपाय

घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर रखने के लिए एक कटोरी में तेल लेकर उसको धूप में अच्छे से गर्म होने दें। इसके बाद रात को उपले को जलाकर उसके ऊपर लोबान को रख दें। जब लोबान जलने लगे तो उसमें धीरे− धीरे कटोरी वाले तेल को डालते रहें। इसके धुएं को घर में अच्छे से फैलाएं। यह घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को दूर करने का अचूक उपाय है।

तंत्र- मंत्र से मुक्ति का उपाय

यदि आपको लगता है कि आपके घर में किसी ने कुछ तंत्र− मंत्र कर रखा है तो जावित्री, गायत्री और केसर को कूटकर मिला लें। इसमें अब गुग्गल मिला लें। इस मिश्रण की धूप नियमित रूप से 21 दिनों तक शाम के समय करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी। इसके अलावा पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गाय का घी को मिलाकर इसकी धूप बना लें। इन सभी चीजों को सूर्य अस्त होने से पहले उपले पर रखकर जला लें। इस उपाय को 21 दिन तक लगातार करें। घर की नेगेटिव एनर्जी सदैव के लिए खत्म हो जाएगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article