Ganesh ji ke Upay: बुधवार को ऐसे करें गणपति जी की पूजा, रोग- दरिद्रता और संकट होंगे दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2020, 06:34 AM IST

Ganesh Amritvani Part 5, Remedies to cure disease: हर शुभ काम से पहले गणपति जी की पूजा की जाती है। ठीक उसी तरह समस्या आने पर भी उनके शरण में ही जाना चाहिए।

Ganesh ji ke Upay: बुधवार को ऐसे करें गणपति जी की पूजा, रोग- दरिद्रता और संकट होंगे दूर

भगवान गणेश विघ्नहार्ता माने गए हैं। इसलिए रोग, धन या किसी अन्य संकट को दूर करने के लिए भी गणपति जी जरूर प्रार्थना करनी चाहिए। इसके लिए बुधवार के दिन गणपति जी के कुछ सटिक उपाय बहुत काम आते हैं। गणपति जी की पूजा का विशेष दिन बुधवार होता है इसलिए इस दिन इनसे जुड़े कुछ उपाय करने से इसका असर तुरंत नजर आता है। यदि आप किसी रोग, धन संकट या किसी भी प्रकार के संकट से उबरना चाहते हैं तो बुधवार को गणपति मंदिर में जाएं और वहां उनके इन उपायों का करें और समस्या मुक्त हो जाएं।

गणपति जी के इन उपायों से मिलेगी रोग व कष्टों से मुक्ति

रोग मुक्ति के लिए

बुधवार के दिन सुबह सर्वप्रथम गणपति जी की पूजा करें। उसके बाद शाम को उसी मंदिर में जाकर गणेश जी के समक्ष 11 या 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें। दूर्वा अर्पित करने समय अपने रोग से मुक्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना करते रहें। ऐसा कम से कम 21 बुधवार जरूर करें। हालांकि इस लॉकडाउन के समय घर पर ही पूजा करें।

कष्टों से मुक्ति के लिए

यदि आपके जीवन में कष्ट हैं या किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल रही हो तो आप बुधवार के दिन गणपति मंदिर में उनकी पूजा-अर्चना करने के बाद इस मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें।

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

धन संकट दूर करने के उपाय

यदि आपके घर में धन का संकट हो या धन के आगमन का स्रोत रुक गया हो तो बुधवार के दिन गाय की सेवा करें और उसे हरा चारा खिलाएं। इससे आपके धन आने के मार्ग खुलेंगे।

नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के उपाय

घर में नकारात्मक ऊर्जा हो तो उसे दूर करने के लिए बुधवार के दिन अपने घर के मंदिर में सफेद गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना करें और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना कर घर में शाम के समय लोहबान के साथ धूप जलाएं। इससे घर की नकारात्मकता खत्म होगी।

ग्रह शांति के लिए उपाय

यदि आपकी कुंडली में बुध शुभ फल नहीं दे रहा तो इसके लिए बुधवार को गणपति मंदिर में जाकर पूजा करें और लौटेते हुए मंदिर के पास बैठे गरीबों को हरे मूंग का दान करें।

परिवार में सुख-शांति के लिए उपाय

घर में सुख-शांति के लिए अपने हाथ से दूर्वा से गणपति जी की प्रतिमा बनाएं। उस प्रतिमा को बनाने के बाद उसे अपने घर के मंदिर में ही स्थापित कर दें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। जब दूर्वा सूख जाए तो नई दूर्वा से गणपति जी बनाएं और पुरानी दूर्वा को किसी वृक्ष की जड़ में डाल दें।

मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय

बुधवार को गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके लिए जब गणेश जी पर सिंदूर अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें।

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।

शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।

मानसिक शांति के लिए करें ये उपाय

मानसिक शांति के लिए बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इससे तनाव और मानिसक कष्ट दूर होता है। साथ ही ये उपाय बुद्धि तेज भी करता है। शमी के पत्ते अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें।

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।

शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।

गणपति जी के ये उपाय जीवन के कष्टों को हर लेंगे और आपको जीवन में सुख-शांति का अहसास होगा।

End of Article