tulsi vivah vidai geet lyrics: तुलसी विवाह का दिन जितना खुशियों और उत्साह से भरा होता है, विदाई की बेला उतनी ही भावुक कर देती है। जिस तरह घर में बेटी की शादी के बाद उसकी विदाई होती है, उसी तरह तुलसी विवाह में भी माता तुलसी को बेटी मानकर विदा किया जाता है। इस मौके पर महिलाएं मंगल गीत गाती हैं। कहीं ढोलक की थाप पर तुलसी के विवाह के गीत गूंजते हैं, तो कहीं उनकी विदाई पर गाए जाने वाले लोकगीतों से पूरा आंगन भावुक हो उठता है।
मान्यता है कि तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद तुलसी माता की विदाई की जाती है। इस दौरान महिलाएं ऐसे गीत गाती हैं, जिनमें एक बेटी के अपने मायके से विदा होने का भाव नजर आता है।
अगर आप भी तुलसी विवाह के मौके पर तुलसी माता की विदाई के पारंपरिक गीत गाना चाहती हैं, तो यहां पढ़ें कुछ सुंदर तुलसी विदाई गीतों के बोल।
चुनरिया ओढ़ के तुलसी चल ली, अपने ससुराल हो भजन लिखित में
यह तुलसी विदाई का एक भावपूर्ण गीत है। इसमें तुलसी माता को दुल्हन के रूप में विदा किया जाता है। गीत के बोल शादी की खुशी और विदाई की उदासी, दोनों भावों को खूबसूरती से जोड़ते हैं।
चुनरिया ओढ़ के तुलसी चल ली, अपने ससुराल हो।
ठाकुर जी संग ब्याही तुलसा, सबके मन को भाई।
कार्तिक का महीना शुभ दिन, ग्यारस का है ब्याह।
करके बैठी तुलसी सोलह श्रृंगार, मंगल गाएं सारी सखियां।
अंगना सूना छोड़ के मैया, चलीं बैकुंठ धाम।
शालिग्राम बने हैं दूल्हा, संग में नारायण भगवान।
जो कोई गावे यह विदाई गीत, घर-द्वार होवे खुशहाल।
मेरी प्यारी तुलसा जी बनेंगी दुल्हनियां भजन गीत लिरिक्स

Tulsi Vivah Vidai ke Bhajan
इस गीत में तुलसी माता के विवाह की तैयारियों का सुंदर वर्णन मिलता है। इसमें हल्दी, मेहंदी, चूड़ी, वरमाला और डोली जैसी रस्मों का जिक्र है। गीत की हर पंक्ति शादी के उत्सव और फिर विदाई के भाव को सामने लाती है। देखें
मेरी प्यारी तुलसा जी बनेंगी दुल्हनियां,
सजके आयेंगे दूल्हे राजा।
देखो देवता बजायेंगे बाजा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
सोलह सिंगार मेरी तुलसा करेंगी,
हल्दी चढ़ेगी मांग भरेगी।
देखो होठों पे झूलेगी नथनियां,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
देवियां भी आई और देवता भी आए,
साधु भी आए और संत भी आए।
और आई है संग में बरातिया,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
गोरे-गोरे हाथों में मेहंदी लगेगी,
चूड़ी खनकेगी, वरमाला सजेगी।
प्रभु के गले में डालेंगी वरमाला,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
लाल-लाल चुनरी में तुलसी सजेगी,
आगे-आगे प्रभु जी पीछे तुलसा चलेगी।
देखो पैरों में बजेगी पायलिया,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
सज-धज के मेरी तुलसा खड़ी है,
डोली मंगवा दो बड़ी शुभ घड़ी है।
देखो आंखों से बहेगी जलधारा,
देखो देवता बजायेंगे बाजा।
मेरी तुलसी रानी का ब्याह, के मंगल गावो रे - तुलसी विदाई गीत Lyrics
यह गीत तुलसी विवाह के उत्सव को समर्पित है। इसमें महिलाएं तुलसी रानी को दुल्हन की तरह सजाने और विवाह की सभी रस्में पूरी करने की बात करती हैं। कार्तिक महीने और एकादशी के शुभ अवसर का भी इसमें उल्लेख है। देखें तुलसी विवाह विदाई गीत के बोल।
मेरी तुलसी रानी का ब्याह, के मंगल गावो रे,
तुलसी रानी को नथ पहनावो,
तुलसी रानी को नथ पहनावो।
सोहणी चुनरी है लाल,
के मंगल गावो रे।
मेरी तुलसी रानी का ब्याह, के मंगल गावो रे,
तुलसी रानी को चूड़ियां पहनाओ,
कार्तिक का आया है मास,
के मंगल गावो रे।
मेरी तुलसी रानी का ब्याह, के मंगल गावो रे,
तुलसी रानी को सिंदूर लगाओ,
एकादशी का दिन है आज,
के मंगल गावो रे।
मेरी तुलसी रानी का ब्याह, के मंगल गावो रे,
शालिग्राम बने हैं दूल्हा,
सोहणों मंडप सजा है खूब,
के मंगल गावो रे।
मेरी तुलसी रानी का ब्याह, के मंगल गावो रे,
तुलसी रानी के फेरे कराओ,
करो पूरे विवाह संस्कार,
के मंगल गावो रे।
मेरी तुलसी रानी का ब्याह,
मेरी तुलसी रानी का ब्याह,
के मंगल गावो रे।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली अपने ससुराल - तुलसी विवाह विदाई का गाना
यह भोजपुरी लोक शैली का बेहद भावुक विदाई गीत है। इसमें तुलसी माता की विदाई को एक बेटी की विदाई की तरह दिखाया गया है। मायके की याद, मां-बाबा से बिछड़ने का दुख और नए घर में मिलने वाले अपनापन की उम्मीद, गीत के बोलों में साफ महसूस होती है।

tulsi vivah vidai ka gana
लाली-लाली डोली आ के,
लाली बाओ हार हो।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
रोवेली तुलसी बेटी बड़ी बिलखा,
रोवेली तुलसी प्यारी बड़ी बिलखा।
छूटी गईले बाबा हमरे,
छूटी गईली माई।
ननद से बतियाते,
अंखियों से बहे आसुआ के धार हो।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
केकरा से कहब केकरा से,
माई के कहब बाबा।
हे हे बतिया कही रोवे तुलसी प्यारी,
माई रखिह बनिया को किरिया।
बहिनिया के बनिहें बरन भैया हमार,
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
के मोरे दरदिया बुझ के,
रखी है खयाल हो।
केकरा से कहब हम मनवा के बात,
केई हमसे करी है बात।
धरती माई अस दुलार हो,
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
तुलसी नयन आंसू पोछे ले कन्हाई,
तुलसी नयन आंसू पोछे ले कनाई।
जनि रोव रानी तुलसी,
नैना नीर बहाई।
विसार धनी नहीं, हरि आपन,
विसार धनी नहीं हरि आपन,
चेत ससुराल हो।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
नंद जी के बाबा कहिया,
यशोदा जी के माई।
रुक्मण के बोलहा तुलसी कहे,
बहिनिया बलदाऊ भैया बनके।
रही है रानी तोहार,
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
तुलसी के डोलिया उतरी,
नंद जी के दुआरा।
तुलसी के डोलिया उतरे नंद धुरवा,
यशोदा माई परछन अपने लाल के लारवा।
सोना के सिंदूरवा बहरे,
सोना के सिंदूरवा बहरे,
तुलसी बहुवे के मांग हो।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
सात सुहाग बहरे तुलसी जी के मंगिया,
बड़ी सुंदर बाड़ी हमरी कान्हा के दुलनिया।
तुलसी के मुखड़ा चांद के टुकड़ा,
सूरज जी के लाल हो।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
देव सब मगन होई फूल बरसावे,
तुलसी संग नारायण जी के दर्शन पावे।
धन्य भईले गोकुला नगरिया,
जहां पड़ल तुलसी जी के पांव।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
तुलसी विदाई भजन जो कोई गावे,
सुने रहे अहि बातन जनम जुगे।
जुगे-जुगे रहे सुहागिन,
तीनों लोक में गूंजे जयकार।
चुनरिया उड़ के तुलसी चलली,
अपने ससुराल हो।
तुलसा जी चली रे, ससुराल के मंगल गावें सारी सखियां - तुलसी माता विदाई गीत के बोल
यह गीत तुलसी माता की विदाई के साथ उनके सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता है। इसमें सखियां मिलकर मंगल गीत गाती हैं। गीत में कार्तिक महीने, ठाकुर जी से विवाह और तुलसी माता के सुहाग की सुंदर झलक मिलती है।
तुलसा जी चली रे,
ससुराल के मंगल गावें सारी सखियां।
कार्तिक का महीना शुभ दिन ग्यारस का ख्याल,
ठाकुर जी संग ब्याही तुलसी, सबके मन को भाए।
करके बैठी तुलसी सोलह सिंगार,
मंगल गावें सारी सखियां।
तुलसा जी चली रे,
ससुराल के मंगल गावें सारी सखियां।
तुलसा बेची जो ठाकुर वर पाए,
बड़ी साधन।
तुलसी बेटी जो ठाकुर वर पाए,
अमर सुहागिन बन गई।
जोड़ी जगमग दीप जलाए,
उनके दर्शन से संवरें सारे काम।
मंगल गावें सारी सखियां।
तुलसा जी चली रे,
ससुराल के मंगल गावें सारी सखियां।
कार्तिक महीना तुलसा ब्याह रचाए,
जो भी मनवांछित फल पावे।
भोजन हरि को नाम जपावे,
मंगल गावें सारी सखियां।
तुलसा जी चली रे,
ससुराल के मंगल गावें सारी सखियां।

Tulsi Vivah Vidai Bhajan
तुलसी माता की विदाई पर क्यों गाए जाते हैं ये गीत
तुलसी विवाह केवल एक धार्मिक रस्म नहीं है। यह घर-परिवार में बेटी के विवाह जैसा उत्सव भी माना जाता है। तुलसी को घर की बेटी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप को वर के रूप में देखा जाता है। विवाह के बाद जब तुलसी माता की विदाई होती है, तो महिलाएं पारंपरिक विदाई गीत गाती हैं। इन गीतों में बेटी के मायके से बिछड़ने का दर्द, नए घर में सुखी जीवन की कामना और भगवान विष्णु के साथ तुलसी माता के दिव्य मिलन की खुशी शामिल होती है।
कई घरों में ये गीत पीढ़ियों से गाए जा रहे हैं। इनके बोल अलग-अलग क्षेत्रों में थोड़े बदल सकते हैं। खासकर भोजपुरी, मैथिली और उत्तर भारतीय लोक परंपराओं में तुलसी विदाई के गीतों की अपनी अलग पहचान है। इसलिए तुलसी विवाह के दिन जब घर के आंगन में तुलसी माता की विदाई हो, तो परिवार की महिलाएं मिलकर ये मंगल गीत गा सकती हैं। इन गीतों से धार्मिक आयोजन में लोक परंपरा का रंग भी घुल जाता है और विदाई की रस्म भी यादगार बन जाती है।
