अध्यात्म

Tulsi Mata Ki Aarti: कार्तिक महीने में जरूर करें तुलसी माता की आरती, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

Tulsi Mata Ki Aarti, Kartik Month 2024: कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दौरान जो कोई तुलसी माता की प्रतिदिन आरती करता है उसके ऊपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

Image

Tulsi Mata Ki Aarti

Tulsi Mata Ki Aarti, Kartik Month 2024: अगर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कार्तिक महीने में माता तुलसी की पूजा जरूर करें। कहते हैं इस महीने में सुबह-शाम तुलसी जी की आरती करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर न तो जल चढ़ाएं और न ही उसे स्पर्श करें। चलिए अब आपको बताते हैं तुलसी जी की आरती के लिरिक्स।

श्री तुलसी जी की आरती (Tulsi Ji Ki Aarti)

जय जय तुलसी माता

सब जग की सुख दाता, वर दाता

जय जय तुलसी माता ।।

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर

रुज से रक्षा करके भव त्राता

जय जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या

विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता

जय जय तुलसी माता ।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित

पतित जनो की तारिणी विख्याता

जय जय तुलसी माता ।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में

मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता

जय जय तुलसी माता ।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी

प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता

जय जय तुलसी माता ।।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article