अध्यात्म

Shukra Gochar 2022: शुक्र का हो रहा है धनु राशि में गोचर, इन राशियों के लिए लाया बेहद सुखद समाचार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 09:25 PM IST

Shukra Gochar 2022: 5 दिसंबर को शुक्र का धनु राशि में प्रवेश कर चूका है और 29 दिसंबर तक इस राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह को धन वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के धनु राशि में प्रवेश करने पर कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस परिवर्तन से लोगों को सुख-समृद्धि और कारोबार व नौकरी में लाभ मिल सकता है।

Image

शुक्र का धनु राशि में गोचर इन राशियों के लिए लाभकारी

KEY HIGHLIGHTS
  • पांच दिसंबर को शुक्र का धनु राशि में होगा प्रवेश
  • शुक्र को माना जाता है धन वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक
  • शुक्र ग्रह के इस परिवर्तन से कई राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष में शुक्र को असुरों का वही बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। हालांकि इसके बाद भी शुक्र को एक शुभ ग्रह माना गया है। आने वाले 5 दिसंबर को शुक्र का धनु राशि में प्रवेश कर चूका है और 29 दिसंबर तक इस राशि में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धनु राशि को दार्शनिक और धर्म की राशि माना जाता है, वहीं शुक्र धन और भोग के कारक होता है। जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव लगभग सभी राशि पर पड़ता है। ऐसे में दिसंबर माह की शुरुआत में शुक्र का धनु राशि में गोचर धर्म कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी होने वाला है। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि-

इस राशि में शुक्र भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के इस गोचर से मेष राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। शुक्र इस राशि में सातवें भाव के स्वामी है। इससे धन लाभ का भी योग है। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही नौकरी और बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि-

इस राशि में शुक्र पंचम और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। इस समय शुक्र का गोचर सप्तम स्थान से होने जा रहा है। साथ ही शुक्र की दृष्टि लग्न पर ही आ रही है। शुक्र का यह गोचर वैवाहिक जीवन के लिए बढ़िया है। इस समय व्यय भाव का सीधा संबंध सप्तम से बनने की वजह से विदेश से बड़ा फायदा दिखाई दे रहा है। साझेदारी से काम करने पर धन लाभ होने की भी उम्मीद है।

सिंह राशि-

इस राशि के जातकों के पंचम भाव में शुक्र गोचर करने वाले हैं। इस भाव को प्रेम का भाव भी माना जाता है। ऐसे में शुक्र का गोचर वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने वाली होगी। इस राशि में शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी है। जो नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता दिलाएगी। साथ ही नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्य स्थल में प्रोत्‍साहन मिलेगा।

वृश्चिक राशि-

इस राशि के जातकों के दूसरे भाव में शुक्र गोचर कर रहे हैं और उनकी दृष्टि अष्टम भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सुख-समृद्धि और धन लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। नौकरी में भी पदोननति का लाभ मिल सकता है। कारोबार से जुड़े जातकों को भी यह लाभ देने वाला है।

धनु राशि-

इस राशि में शुक्र छठे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी। शुक्र का यह गोचर वाणी में मधुरता और मिठास लाने का काम करेगा। इस समय जातक अपनी सुख सुविधा और साज सज्जा पर धन खर्च करेंगे। लाभेश होने के कारण बड़े भाई और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातक पर किसी स्त्री की कृपा हो सकती है।

कुंभ राशि-

कुंभ राशि के चौथे और भाग्य भाव के स्वामी शुक्र लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि वाले लोगों का रुका हुआ काम फिर से शुरू होने की संभावना बन रही है। कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। इसके साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। संतान के बारे में भी अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article