अध्यात्म

December 2022 Festival List: साल के आखिरी महीने में आने वाले ये त्योहार-व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 11:49 PM IST

December 2022 Festival List: वर्ष 2022 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार दिसंबर 2022 में कई त्योहार-व्रत पड़ रहे हैं। इस माह सबसे पहले मोक्षदा एकादशी पड़ेगी, इसके बाद मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, संकष्टी चतुर्थी, धनु संक्रांति, सफला एकादशी व्रत सहित पूरे माह करीब 8 मुख्य त्यौहार आएंगे।

Image

दिसंबर महीने में आने वाले ये त्योहार-व्रत

KEY HIGHLIGHTS
  • 9 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह समाप्‍त होगा और पौष माह प्रारंभ
  • दिसंबर माह में 8 मुख्य त्यौहार और व्रत, मोक्षदा एकादशी से शुरुआत
  • इस माह में भगवान विष्णु और सूर्य की उपासना की जाती है

December 2022 Festivals List: इस साल का आखिरी यानी साल 2022 का दिसंबर महीना शुरू होने जा रहा है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्तमान में चल रहा मार्गशीर्ष माह भी 9 दिसंबर को समाप्‍त हो जाएगा और पौष माह प्रारंभ होगा। हिंदू कैलेंडर का दसवां माह यानि पौष माह का सनातन धर्म में विशेष महत्‍व है। इस माह में भगवान विष्णु और सूर्य की उपासना की जाती है। पंचांग के अनुसार दिसंबर 2022 में कई त्योहार-व्रत पड़ रहे हैं। इस माह सबसे पहले मोक्षदा एकादशी पड़ेगी, इसके बाद मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत,संकष्टी चतुर्थी,धनु संक्रांति,सफला एकादशी व्रत सहित पूरे माह करीब 8 मुख्य त्यौहार आएंगे। आइए जानते हैं दिसंबर 2022 में कौन-कौन से त्‍योहार और व्रत पड़ रहे हैं।

03 दिसंबर 2022, शनिवार: मोक्षदा एकादशी

मोक्षदा एकादशी के व्रत को जीवन की तमाम परेशानियों को दूर करने वाला माना गया है। मोक्षदा एकादशी का व्रत 3 दिसंबर 2022, शनिवार को रखा जाएगा। व्रत का पारण 4 दिसंबर को दोपहर 01.20 मिनट से दोपहर 03.27 पर किया जाएगा।

7 दिसंबर 2022, गुरुवार: पूर्णिमा व्रत

पूर्णिमा को मार्गशीर्ष माह में बहुत मायने रखती है। यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के अलावा व्रत, दान-पुण्य करने के साथ चंद्रमा की उपासना की जाती है।

16 दिसंबर 2022, शुक्रवार: धनु संक्रांति

धनुसंक्रांति के दिन सूर्यदेव की आराधना का बहुत महत्व है। इस दिन सूर्य सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेगा।

19 दिसंबर 2022, सोमवार: सफला एकादशी

कृष्ण पक्ष की एकादशी 19 दिसंबर को प्रातः 3.32 बजे 20 दिसंबर 2022 सुबह 2. 32 मिनट कर रहेगी। उदया तिथि के कारण सफला एकादशी का व्रत 19 दिसंबर को रखा जाएगा।

23 दिसंबर 2022, शुक्रवार: पौष अमावस्या

पौष अमावस्या को पितरों का दिन माना जाता है। इसे छोटा पितृपक्ष भी कहा जाता हैं। मान्यता है कि पौष माह की अमावस्या पर पूर्वजों के निमित्त पिंडदान, श्राद्ध कर्म करने से उन्हें बैंकुंठ लोक प्राप्त होता है। मान्‍यता है कि पितर तृप्त होकर अपने वंशजों को सुख, धन, सौभाग्य का वरदान देते हैं।

दिसंबर 2022 में पड़ने वाले अन्‍य व्रत त्यौहार-

3 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी

5 दिसंबर 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

7 दिसंबर 2022, गुरुवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

11 दिसंबर 2022, रविवार- संकष्टी चतुर्थी

16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति

19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी

21 दिसंबर 2022, बुधवार- प्रदोष व्रत

23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article