अध्यात्म

Raviwar ke Upay: रविवार को कर रहे हैं ये काम तो आज ही संभल जाएं, नहीं भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 06:46 PM IST

Raviwar ke Upay: हिन्‍दू धर्म में भगवान सूर्यदेव को नवग्रह का प्रमुख माना जाता है। रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की उपासना करने से मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति आदि मिलता है, लेकिन कई ऐसे कार्य भी हैं, जो रविवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Image

सूर्यदेव को रखना चाहते हैं प्रसन्‍न तो रविवार को न करें ये 7 कार्य

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार के दिन चांदी, सोने, तांबे, पीतल की वस्‍तु नहीं देनी चाहिए
  • रविवार के दिन तुलसी पर जल चढ़ाने से परिवार पर आ सकता है संकट
  • रविवार को सरसों के तेल से मालिश कराने पर सूर्य देव होते हैं नाराज

Raviwar ke Upay: हिंदू धर्म में सभी देवतों की पूजा के लिए विशेष दिन निर्धारित है। इन देवताओं में सूर्यदेव की पूजा के लिए रविवार का दिन निर्धारित है। वैसे तो सूर्यदेव को हर दिन जल चढ़ाना फल देने वाला होता है, लेकिन रविवार का दिन सूर्य की उपासना व पूजा करना बेहद लाभकारी होता है। कुछ लोग सूर्य को प्रबल करने के लिए इस दिन व्रत रखने के अलावा अन्य पूजन अनुष्ठान भी करते हैं। इससे उनके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति आदि में कभी कोई कमी नहीं आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रविवार के दिन किस तरह का कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसे कई कार्य हैं जो रविवार को किए जाने से आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आईए जानते हैं 7 ऐसी चीजों के बारे में जो रविवार के दिन भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

1. रविवार के दिन भलूकर भी तुलसी के पेड़ में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे आपके घर में दरिद्रता आ सकती है। साथ ही कई प्रकार के संकट आपके परिवार पर मंडराने लगते हैं। शास्त्रों के अनुसार रविवार को तुलसी के पौधे को स्पर्श करना वर्जित होता है।

2. रविवार के दिन चांदी, सोने, तांबे, पीतल जैसी धातुओं से बनी बर्तनों व अन्‍य वस्तुओं का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। माना जाता है कि इससे आपकी कुंडली में मौजूद सूर्य कमजोर होता है।

3. रविवार के दिन नमक का सेवन करना भी नुकसानदायक माना गया है। इससे आपके जीवन में कई तरह के शारीरिक और मानसिक कष्ट उतन्न हो सकते हैं। साथ ही घर-परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्या भी आ सकती हैं।

4. रविवार के दिन भूलकर भी शरीर पर सरसों के तेल से मालिश ना कराएं। सरसों को सूर्य की प्रकृति का माना जाता है। इसलिए सरसों के तेल के प्रयोग से मालिश करने पर भगवान सूर्य नाराज हो सकते हैं।

5, शास्‍त्रों के अनुसार रविवार के दिन लाल साग, उड़द की दाल, मसूर की दाल से बनी खिचड़ी या अन्य पदार्थ नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन करने वाले जातक का सूर्य कमजोर हो सकता है।

6. रविवार के दिन पहनावे के बारे में भी बताया गया है। रविार को नीले, काले और भूरे रंग के वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए। साथ ही चमड़े के जूते का प्रयोग करने से भी परहेज करना चाहिए।

7. रविवार के दिन मांस, मदिरा, मछली आदि का सेवन भी भूलकर नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। माना जाता है कि, इससे ग्रह गोचरों पर दीर्घकालिक दुष्परिणाम पड़ता है।

ये सात कार्य कभी भी रविवार के दिन नहीं करने चाहिए, वरना जीवन समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए रविवार के ये जरूर ध्यान रखें की इन सात कार्यों को भूल कर भी नहीं करना है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article