अध्यात्म

आज इन 4 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, बनेंगे सारे काम, पढ़ें 22 नवंबर का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025 का दिन चार ग्रहों की वृश्चिक राशि में युति और शाम बाद चंद्रमा के धनु प्रवेश से बहुत शुभ है। 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। पीपल पूजा, सुंदरकांड और दान जरूर करें दिन का पूरा फायदा उठाएं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

22 नवंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025, शनिवार का दिन बहुत खास है। अभी चंद्रमा, सूर्य, मंगल और बुध – चार ग्रह एक साथ वृश्चिक राशि में हैं। सायंकाल 4:47 बजे के बाद चंद्रमा गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु कर्क में और शनि मीन में हैं – यह त्रिकोणीय शुभ योग बन रहा है।आज शनिवार होने से पीपल को जल दें, 7 परिक्रमा करें। शनि बीज मंत्र जपें। सुंदरकांड और कनकधारा स्तोत्र का पाठ बहुत मंगलकारी है। तिल-तेल, कम्बल और ऊनी वस्त्र दान करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

शांम 4:47 के बाद चंद्रमा भाग्य भाव में आएंगे। नौकरी को लेकर बहुत खुश रहेंगे। परिवार में कोई नया शुभ कार्य होगा। शाम को नजदीकी धार्मिक स्थल की यात्रा करें। युवा लव लाइफ में ज्यादा भावुक न हों। अष्टम सूर्य-मंगल करियर में प्रगति देंगे।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। अनुशासित जीवन रखें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा सातवें घर में हैं। नौकरी में नया मौका मिलेगा। ऑफिस में विवाद से बचें। एक जगह स्थिर रहकर काम करें। किसी दोस्त से कहासुनी हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें। फल दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा-मंगल छठे घर में हैं। सेहत पर विशेष ध्यान दें। छात्रों के लिए समय महत्वपूर्ण है। नया बिजनेस शुरू हो सकता है। रुका सरकारी काम पूरा होगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। अनार दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण है, लेकिन शाम 4:47 के बाद सवा दो दिन तक नौकरी-बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। लगातार मेहनत करें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि

बिजनेस में कोई खास प्रोजेक्ट मिलेगा। चौथे घर में मंगल-सूर्य का साथ है। शाम 4:47 के बाद पांचवें चंद्रमा का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ और पढ़ाई में संतुलन बनाएं। योग-ध्यान करें। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। गुड़-गेहूं दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

शाम 4:47 के बाद पांचवें चंद्रमा से छात्रों को बहुत फायदा होगा। नौकरी में नई पोस्ट मिल सकती है। आपकी क्रिएटिविटी चमकेगी। प्रेम में समर्पण से मन खुश रहेगा। सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें। अनार दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

मंगल-बुध दूसरे घर में हैं। शाम 4:47 के बाद तीसरे चंद्रमा से अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रगति होगी। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। यात्रा मन को तरोताजा करेगी। आंखों का ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा पढ़कर घर से निकलें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा, सूर्य, बुध और मंगल आपकी राशि में हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस की पुरानी चिंता दूर होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। लव लाइफ और सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: विष्णु पूजा करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

शाम 4:47 के बाद चंद्रमा आपकी राशि में आएंगे। बैंकिंग, आईटी और मीडिया वाले तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रमोशन की कोशिश सफल होगी। छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

शनि तीसरे और चंद्रमा ग्यारहवें घर में हैं। किसी सीनियर के व्यवहार से थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र पढ़ाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करें। वाहन खरीदने का विचार बनेगा। प्रेम में गुलदस्ता भेंट करें।

उपाय: सुंदरकांड पढ़ें। सात अन्न दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

नौकरी में उन्नति और बिजनेस में बड़ी सफलता के योग हैं। संतान के विवाह की बाधा दूर होगी। छात्र सफल रहेंगे। रुका सरकारी काम पूरा होगा। सेहत पर ध्यान दें। किसी दोस्त से संबंध सुधारें।

उपाय: श्री अरण्यकांड पढ़ें। तिल दान करें।

शुभ रंग: लाल और हरा

भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि

गुरु पांचवें और चार ग्रह नवम घर में हैं। रुका बिजनेस काम सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। नौकरी में खुशी रहेगी। बैंकिंग-कंस्ट्रक्शन वालों को लाभ होगा। शाम 4:47 के बाद धार्मिक यात्रा के योग हैं।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें। अनार और लाल फल दान करें।

शुभ रंग: हरा और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article