अध्यात्म

आज 12 जुलाई को बनेगा बेहद घातक 'पाश्विक राजयोग', मिथुन समेत 3 को खतरा, इन मामलों में रहें सतर्क

Pasvik Rajyoga: 12 जुलाई को ऊर्जा और साहस के कारक ग्रह मंगल अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। मंगल इस दिन मेष राशि से शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। जानिए मंगल का गोचर किन राशियों पर अपना अशुभ प्रभाव डालेगा।

Image

Deadly Pasvik Rajyoga will be formed On 12 July 2024

Pasvik Rajyoga: ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह 12 जुलाई की शाम 7 बजकर 3 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेगा। इस गोचर के परिणामस्वरूप बेहद खतरनाक 'पाश्विक राजयोग' बनेगा। जो कई राशियों को बुरी तरह प्रभावित करेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस गोचर से मिथुन राशि वालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा भी कुछ राशियां हैं जिनके लिए मंगल का गोचर खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए पाश्विक योग सबसे ज्यादा अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान कोई भी काम सावधानी से करें। जरूर निर्णय सोच समझकर लें। आर्थिक नुकसान की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कोई भी काम सावधानी से करना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी पाश्विक राजयोग अशुभ साबित हो सकता है। शादीशुदा जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ने के प्रबल आसार हैं। रिश्ता टूट सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है। कोई कीमती चीज खो सकती है। किसी खास से धोखा मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी ये योग अशुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। नौकरी जाने का खतरा रहेगा। घर और ऑफिस में वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी नाजुक रहेगा। कीमती सामान खोने का खतरा है इसलिए सतर्क रहें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article