आज यानी 12 जुलाई को नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं अंबानी परिवार के किस सदस्य की क्या राशि है।
मुकेश अंबानी धनु राशि के जातक हैं। इस राशि के लोग स्वभाव से साहसी, विश्वासी, ईमानदार, मिलनसार और हंसमुख होते हैं। ये काफी सम्मानित व्यक्ति होते हैं।
नीता अंबानी मेष राशि की जातक हैं। इस राशि के लोग चतुर, जोशीले, आकर्षक और निडर होते हैं।
कोकिलाबेन अंबानी मिथुन राशि की जातक हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमान और बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं।
आकाश अंबानी मीन राशि के हैं। इस राशि के लोग सरल व्यक्तित्व के धनी होते हैं और जल्दी से दोस्त बना लेते हैं।
श्लोका मेहता मकर राशि की जातक हैं। इस राशि के लोग मेहनती, समर्पित, वफादार और अनुशासनशील होते हैं।
अनंत अंबानी कर्क राशि के जातक हैं। इस राशि के लोग संवेदनशील और भावुक होते हैं। दूसरों के मन की बात तुरंत जान लेते हैं।
राधिका मर्चेंट वृषभ राशि की हैं। इस राशि के लोग व्यावहारिक, स्थायी, हृदय से कोमलस शांत और भरोसेमंद होते हैं।
आनंद पीरामल मीन राशि के हैं। इस राशि के लोग संवेदनशील, दयालु, आध्यात्मिक, मेहनती और भाग्यशाली होते हैं।
अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी भी मीन राशि की जातक हैं। इस राशि की लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं।