अध्यात्म

18 October 2025 Numerology Prediction: धनतेरस के दिन इन 2 बर्थडेट वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें 18 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

18 October 2025 Numerology Prediction: आपका दिन कैसा रहने वाला है, यह आप अपनी बर्थडेट के माध्यम से जान सकते हैं। 18 अक्टूबर का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इन लोगों का आज काफी धन लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन मूलांक वालों को आज लाभ होगा?

अंकज्योतिष भविष्यफल 18 अक्टूबर 2025 (pic credit: canva)

18 October 2025 Numerology Prediction: आज 18 अक्टूबर 2025 है। आज धनतेरस का पावन पर्व है। स्वर्ण, चांदी व हीरे के आभूषण क्रय करना मंगलमय होता है। 18 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह कर्मयोग, भक्ति, आर्थिक समृद्धि व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-10-2025का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

18 अक्टूबर 2025 का अंकफल-

जन्मांक 01

जाँब व व्यवसाय- धनतेरस के दिन जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व मित्रग्रह गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वर्ण आभूषण लें।

स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

शुभ अंक-02, 03

जन्मांक 02

जाँब व व्यवसाय- जाँब मे तनाव रह सकताहै। नामांक 03 व 02 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है। चांदी का सिक्का क्रय करें।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

शुभ अंक- 01, 09

जन्मांक 03

जाँब व व्यवसाय- धनतेरस के दिन अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी सूर्य जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।स्वर्ण आभूषण लें।

स्वास्थ्य- उदर या कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। चावल का दान करें।

शुभ अंक- 02,03

जन्मांक 04

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में केतु के अंक 07 से शुभ लाभ है।स्वर्ण क्रय करे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

शुभ अंक-06,08

जन्मांक 05

जाँब व व्यवसाय-धनतेरस के शुभ अवसर पर व्यवसाय में नामांक06 व 07से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।चांदी का सिक्का लें।

स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ अंक-06,08

जन्मांक 06

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 07 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।धनतेरस के शुभ अवसर पर हीरा खरीदना शुभ है।

स्वास्थ्य- नेत्र व श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 04,08

जन्मांक 07

जाँब व व्यवसाय- धनतेरस के शुभ अवसर पर व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।अन्न दान करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 05, 08

जन्मांक 08

जाँब व व्यवसाय- धनतेरस खुशियों का दिन है। जाँब में सफलता का समय है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी सूर्य व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 04, 06

जन्मांक 09

जाँब व व्यवसाय- धनतेरस के शुभ अवसर पर व्यवसाय में मंगल, मित्र ग्रह गुरु व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

शुभ अंक- 03, 09

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article