अध्यात्म

Today Horoscope 7 July 2023 In Hindi: आज मेष, मिथुन समेत इन 5 राशि वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता, मिल सकती है ये खुशखबरी

Today Rashifal 7 July 2023 In Hindi: माता लक्ष्मी का प्रिय दिन शुक्रवार किन राशियों के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 7 July 2023

Today Rashifal 7 July 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में शतभिषा नक्षत्र के तृतीय चरण में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। कुम्भ राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

मेष

आज शुक्र तथा सूर्य-बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में कोई नवीन पद दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

वृष

आज का दिन मंगलमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। रुके धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।

मिथुन

चन्द्रमा व बुध टीचिंग व बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। सूर्य का इस राशि में गोचर बिजनेस में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

कर्क

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब में उन्नयन देगा। आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह

आज का दिन छात्रों के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।

कन्या

जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। व्यवसाय को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

तुला

चन्द्रमा का पंचम व सूर्य का नवम गोचर शुभ है। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक

आज शुक्र व बुध बिजनेस में उन्नयन देगा। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। हल्दी का दान करें। राहु लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। मेष राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग अनुकूल है।

धनु

पंचम गुरु संतान के लिए मंगलमय हैं। तृतीय चन्द्रमा अनुकूल रहना जॉब के लिए शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

मकर

शनि व बुध व्यवसाय में प्रगति देंगे। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मूंग व उड़द का दान करें।

कुंभ

आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर परिवार विशेषकर गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन

आज द्वादश चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ हैं। इस राशि से चतुर्थ सूर्य व द्वितीय गुरु व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article