अध्यात्म

Holika Dahan Time Today: यहां देखें होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 7, 2023, 12:28 PM IST

Today Holika Dahan Time: आज फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) है। इस दिन होलिका दहन करने की परंपरा है। जानिए होली जलाने का शुभ मुहूर्त यहां।

Image

होलिका दहन मुहूर्त 2023: 6 और 7 मार्च में होली जलाने का समय यहां देखें

Today Holika Dahan Muhurat 2023: आज यानी 7 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है ये वही दिन है जब हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने प्रह्लाद को अग्नि में जलाने की कोशिश की थी लेकिन वो इस कार्य में सफल नहीं हो पाई थी बल्कि अग्नि ने स्वयं ही होलिका को जलाकर राख कर दिया था। होलिका दहन के अगले दिन रंगवाली होली (Rangwali Holi) खेली जाती है। जिसे धुलंडी (Dhulandi) के नाम से जाना जाता है।

होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा की शाम को किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार होलिका दहन करने से घर और जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है। इतना ही नहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर चली जाती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है। जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

Holika Dahan Time 7 March 2023 (7 मार्च 2023 होलिका दहन मुहूर्त)

होलिका दहन 7 मार्च 2023
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 04:17 PM
पूर्णिमा तिथि समापन06:09 PM
होलिका दहन समयशाम 06:24 से 08:51 तक

Holika Dahan Samagri And Puja Vidhi (होलिका दहन सामग्री और पूजा विधि)

एक थाली में कुमकुम, चावल, नारियल, हल्दी, मेहंदी, एक मुट्ठी गेहूं, गुलाल, रोली, कुछ फूल, लच्छा कपास, एक कमल और माला रखें और उन्हें होलिका को अर्पित करें। फिर एकत्रित की हुई लकड़ियों में आग जलाएं और इसके साथ भगवान नरसिंह के मंत्र ‘ध्यायेन्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्। अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।’ का जाप करें। होलिका की तीन परिक्रमा करें। परिक्रमा के दौरान 5 अनाज अग्नि में डालें। परिक्रमा करते समय कच्चे सूत को होलिका में लपेटना है। अंत में होलिका में गुलाल डालें और जल चढ़ाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article