Surya Rashi Parivartan In April 2023: ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के राजा की उपाधि प्राप्त है। धरती पर ये ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत हैं। ये सिंह राशि (Singh Rashi) के स्वामी हैं। वहीं मेष राशि (Mesh Rashi) में उच्च के होते हैं और तुला राशि (Tula Rashi) में ये नीच के हो जाते हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वो लोग समाज में खूब प्रसिद्धि हासिल करते हैं। सूर्य को तीन नक्षत्रों कृतिका, उत्तराफाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा का स्वामित्व प्राप्त है। सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करता है। 14 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। इस दिन मेष संक्रांति (Mesh Sankranti 2023) मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन से सोलर नव वर्ष (Solar Nav Varsh 2023) का प्रारंभ भी हो जाएगा। जानें पंडित सुजीत महाराज जी से कि सूर्य का राशि गोचर (Surya Gochar) किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला साबित होगा।
मेष राशि: सूर्य राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि के लोग करियर में शानदार तरक्की हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आप बड़े से बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे। करियर बड़ी तेजी से आगे बढ़ेगा। जो लोग खुद का व्यापार चला रहे हैं उनके लिए ये समय लाभकारी साबित होगा। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलेगा।
मिथुन राशि: मिथुन जातकों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका हर सपना पूरा होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। आपके काम की जमकर सराहना होगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ये गोचर आपके लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा। आप इस दौरान अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। अलग-अलग रास्तों से धन का आगमन होगा। शेयर बाजार में बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए भी ये गोचर खूब लाभ देने वाला साबित होगा। करियर में फायदा होगा। विदेश दौरे पर जाने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। बिजनेस वालों के लिए भी ये समय सबसे अच्छा साबित होगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। अलग-अलग रास्तों से धन के आने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि: सूर्य का मेष राशि में गोचर आपको करियर में खूब लाभ देगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। करियर में भी नए मौके मिलेंगे जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगी। आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आप अधिक पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
