अध्यात्म

आने वाला है इन 6 राशियों को गोल्डन टाइम, 'सेनापति' के नक्षत्र में जाएंगे 'राजा'

Surya Mrigashira Nakshatra Gochar 2026 : ग्रहों के राजा सूर्य ग्रहों के सेनापति मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे कुछ राशि वालाों को बंपर लाभ मिलना तय है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर

Surya Mrigashira Nakshatra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, सरकारी कार्य, पिता, प्रशासन और सफलता का कारक ग्रह माना जाता है। जब सूर्य किसी नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव केवल मौसम या प्रकृति पर ही नहीं, बल्कि सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर भी पड़ता है।

8 जून 2026 को सूर्य वृषभ राशि में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है। ऐसे में सूर्य और मंगल की ऊर्जा का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर, धन, प्रतिष्ठा और उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

मृगशिरा नक्षत्र क्यों है खास

मृगशिरा नक्षत्र को खोज, जिज्ञासा, ज्ञान प्राप्ति, नए अवसरों की तलाश और आगे बढ़ने की इच्छा का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश लोगों के भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और कुछ नया करने की प्रेरणा बढ़ा सकता है। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, इसलिए साहस, निर्णय क्षमता और नेतृत्व से जुड़े कार्यों में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

वृषभ राशि

सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी वाणी और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और नए अवसरों का लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि मृगशिरा नक्षत्र का संबंध आपकी राशि से भी जुड़ा हुआ है। सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ा सकता है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश या दूरस्थ स्थानों से लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य का हर महत्वपूर्ण गोचर सिंह राशि वालों को विशेष रूप से प्रभावित करता है। करियर में उन्नति के योग बन सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत हो सकती है। जो लोग प्रशासन, राजनीति, सरकारी क्षेत्र, मैनेजमेंट या नेतृत्व से जुड़े कार्यों में हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन रचनात्मकता और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। शेयर बाजार, मार्केटिंग, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को संपत्ति, वाहन और पारिवारिक मामलों में लाभ मिल सकता है। घर-परिवार से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी हो सकती है।

रियल एस्टेट, निर्माण, भूमि या संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिरता देखने को मिल सकती है। जो लोग घर खरीदने या संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रह सकता है।

इन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी

वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों को इस दौरान जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा। किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। हालांकि, यह गोचर पूरी तरह नकारात्मक नहीं है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article