अध्यात्म

Surya Grahan Upay 2024 In Hindi : सूर्य ग्रहण के दिन करें ये अचूक उपाय, हर काम में मिलेगा सफलता

Surya Grahan Upay 2024: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों ही एक खगोलीय घटना मानी जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करना शुभ होता है। आइए जानें सूर्य ग्रहण के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Surya Grahan Upay 2024

Surya Grahan Upay 2024: हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर अलग- अलग मान्यताएं हैं। यह एक खगोलीय घटना मानी जाती है। इस साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 को आश्विन अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। ग्रहण को सीधे देखने की मनाही होती है। खुली आंखों से ग्रहण देखने से नकारात्मक असर पड़ता है। ग्रहण के दिन कुछ खास उपायों को करने से ग्रहण के असर को कम किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण पर कुछ उपाय करने से दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन किन उपायों को कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के उपाय (Surya Grahan Upay In Hindi)

चावल दूध दान

सूर्य ग्रहण के दिन आप चावल और दूध का दान कर सकते हैं। इस दिन इन चीजों का दान करना शुभ होता है। सूर्य ग्रहण के बाद किसी असहाय व्यक्ति की सहायता जरूर करनी चाहिए।

नारियल उपाय

सूर्य ग्रहण पर आप कुंडली से दोष दूर करने के लिए 6 नारियल वार कर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से सारे दोष दूर हो जाते हैं।

पीपल की पूजा

सूर्य ग्रहण के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पीपल को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सिक्के इकट्ठा

सूर्य ग्रहण के दिन परिवार के सारे लोगों को सिक्के इकट्ठा करके उसे शाम को किसी मंदिर में दान कर देना चाहिए।

केतु के प्रभाव को कम करने के लिए

सूर्य ग्रहण के दिन केतु के प्रभाव को कम करने के लिए इस दिन तिल, नींबू और पके केले को बहा देना चाहिए। ऐसा करने से आप केतु के असर को कम कर सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article