अध्यात्म

Surya Grahan 2023: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Surya Grahan 2023 Date: सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है,लेकिन ज्योतिष और धर्म में इसे अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए इस दौरान मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। कब है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण। जानें किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Image

Surya Grahan 2023

Surya Grahan 2023 Date: 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक सूर्य ग्रहण एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है। धार्मिक ग्रंथों में सूर्य ग्रहण की घटना को अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। मान्यता यह है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य प्रभावित होता है। सूर्य के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर सुखद प्रभाव पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का किस राशि पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि

14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मेष राशि के लिए प्रतिकूल है। इन लोगों के जीवन में एक साथ कई परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक हानि संभव है। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके करियर में दिक्कतें आ सकती हैं।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण कन्या राशि के लोगों के लिए जीवन में कई चुनौतियां पेश करेगा। ये लोग अकेलापन महसूस करेंगे। कोई आपका साथ नहीं देगा। तनाव बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को भी सूर्य ग्रहण का हानिकारक प्रभाव देखने को मिलेगा। मानसिक परेशानियां भी बढ़ेंगी। इस दौरान किसी से अनबन अधिक हो सकती है। ग्रहण के दौरान तुला राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article