अध्यात्म

Surya Grahan 2023 Ke Upay: सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय, ग्रहण के बाद क्या करें और क्या ना करें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 20, 2023, 07:46 AM IST

Surya Grahan 2023 Ke Upay: आज यानी 20 अप्रैल को 2023, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के दौरान खाने-पीने से लेकर यात्रा जैसे कई नियमों का पालन करना होता है। जानें ग्रहण के दौरान और ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए।

Image

Surya Grahan 2023 Ke upay

Surya Grahan 2023 Ke Upay: आज यानी 20 अप्रैल को 2023, गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये हाइब्रिड यानी संकर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होगा जो पूरे 10 साल बाद लगने जा रहा है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2013 में लगेगा। ये साल 2023 का पहला ग्रहण होगा जिसकी शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति करीब दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण का सूतक 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति 20 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी।

ग्रहण के दौरान करें इन नियमों का पालन Surya Grahan 2023 Rules

ग्रहण के दौरान खाने-पीने से लेकर यात्रा जैसे कई नियमों का पालन करना होता है। ग्रहण में पूजा-पाठ करने पर भी मनाही होती है। ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती हैं। इसलिए इस समय छोटे बच्चों को ना ही अकेले छोड़ना चाहिए और ना घर के बाहर भेजना चाहिए। सूतक काल लगते ही गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा के लिए पेट पर गेरू लगाकर रखना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय मानसिक जप, तप करना चाहिए। इस दौराना आप भगवान सूर्य की पूजा कर सकते हैं, सूर्याष्टक स्तोत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ कर सकते हैं।

खाने में डालें तुलसी का पत्ता Solar Eclipse 2023 Rules

ग्रहण के दौरान भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए लेकिन दूध, दही,पनीर और घी जैसी कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जो सामाग्रन्यत: सभी घरों पर होती है और इन्हें फेंका भी नहीं जा सकता है। इस तरह की खाने-पीने की चीजों पर ग्रहण से पहले तुलसी का पत्ता डाल दें। ग्रहण खत्म होने के बाद आप इनका पुन: प्रयोग कर सकते हैं।

ग्रहण के बाद करें ये काम

ग्रहण काल और सूतक काल समाप्त होते ही सबसे पहले स्नान कर लेना चाहिए और भगवान को भी स्नान कराना चाहिए। पूरे घर की शुद्धि के लिए घर में गंगाजल छिड़क कर घर की शुद्धि कर लेनी चाहिए। ग्रहण के बाद आप तांबे के बर्तन, गेहूं, सूत (रुई), चना, नमक, गुड़ आदि चीजों का दान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें और मांस मदिरा आदि तामसिक चीजों से दूर रहें। आपके आसपास पीपल का पेड़ है तो उसे पानी दें और उसकी सेवा करें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article