Surya Grahan 2022, Surya Grahan Kaise Dekhe: आज 25 अक्टूबर को इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022) भी देखने को मिलेगा। वैसे तो सूर्यग्रहण इस वैज्ञानिक घटना है लेकिन इसपर लोगों का धार्मिक विश्वास भी टिका हुआ है। यह सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर (Surya Grahan Date and Time) को दुनियाभर मे लगने वाला है, जिसके लेकर हलचल भी शुरू हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्यग्रहण गोवर्धन पूजा वाले दिन लगने वाला है। आइए इस आर्टिकल में इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानने का प्रयास करते हैं।
भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण?
बता दें कि भारत में साल का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से 6.30 तक सूर्य ग्रहण चलेगा। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दोपहर में नहीं बल्कि शाम के वक्त नजर आएगा। लोग सूर्यग्रहण को 5 बजकर 41 मिनट पर देख सकेंगे। इसके साथ ही बता दे कि इंडिया में यह सूर्यग्रहण केवल 30 फीसदी ही लगेगा। वहीं सबसे अधिक रूस में 80 फीसदी और फिर चीन में यह 70 फीसदी सूर्यग्रहण दिखाई देगा।
कैसे होता है सूर्यग्रहण?
बता दें कि सूर्यग्रहण एक वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों प्रकार की घटना है। इसे वैज्ञानिक रूप से समझें तो जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं। हालांकि इस समय चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता जिस वजह से ही इसे आंशिक सूर्यग्रहण भी कहा जाता है।
Surya Grahan Kaise Dekhe: सूर्यग्रहण को इस प्रकार देखें
- सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से बिल्कुल भी ना देखें।
- सलाह दी जाती है कि सूर्यग्रहण को अपने धूप के चश्मे से भी न देंखे।
- आपको मोबाइल फोन से भी डायरेक्ट फोटो नहीं खींचनी चाहिए।
- सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर का यूज करें।
- इसके साथ ही इसरो ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूर्यग्रहण देख सकते हैं।
