अध्यात्म

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण से 4 राशियां रहें सावधान, पड़ सकता है अशुभ प्रभाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 06:54 AM IST

Surya Grahan Or Solar Eclipse October 2022: सूर्य ग्रहण दिवाली (Diwali) के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लग रहा है। दिवाली और सूर्य ग्रहण का ये संयोग करीब 27 साल बाद बनने जा रहा है।

Image

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण और दिवाली का संयोग, जानें किन्हें रहना होगा सावधान!

KEY HIGHLIGHTS
  • 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण है।
  • ये ग्रहण भारत समेत यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में दिखाई देगा।
  • दिवाली के पर्व पर इस ग्रहण का कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Surya Grahan 2022 Date And Time: दिवाली (Diwali) का पर्व इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके ठीक अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जिस वजह से यहां इसका सूतक काल (Grahan Sutak) भी मान्य होगा। जानकारी अनुसार दिवाली और सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल बाद बन रहा है। इससे पहले साल 1995 में ये संयोग बना था जब दिवाली के ठीक अगले दिन सूर्य ग्रहण की घटना घटित हुई थी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई चीजों की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए परेशानी देने वाला साबित हो सकता है।

सूर्य ग्रहण 2022 डेट और टाइम (Surya Grahan 2022 Date And Time)

  • सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा।
  • ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 28 मिनट से होगी।
  • ग्रहण की समाप्ति 5 बजकर 29 मिनट पर होगी।
  • सूर्य काल सुबह 3 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा।
  • सूतक काल की समाप्ति 5 बजकर 40 मिनट पर होगी।

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि: सूर्यग्रहण के समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। आशंका है कि स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या आपको हो सकती है।

मिथुन राशि: सूर्यग्रहण के दौरान आपको आर्थिक हानि हो सकती है। आशंका है कि आपका भाग्य साथ नहीं देगा। जिस कारण आपको हर काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस अवधि के दौरान आपको सर्तक रहने की जरूरत है।

कन्या राशि: आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। ज्यादा खर्च करने से बचें। मानसिक तनाव रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह का निवेश करने से बचें।

तुला राशि: आपको इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत महसूस हो सकती है। धन मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article