अध्यात्म

Surya Gochar 2024: सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन चार राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य जल्द ही अपनी राशि बदलने वाले हैं। सूर्य के इस गोचर से हर राशि के ऊपर कुछ ना कुछ असर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन चार राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Image

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राशियों के ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। जुलाई के महीने में 16 जुलाई 2024 को सूर्य ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ने वाला है। कुछ राशि पर इसका सकारात्मक तो कुछ पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। उन लोगों के मान- सम्मान में बहुत वृ्द्धि होती है। आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशि के जातक को लाभ पहुंच सकता है।

इन राशि वालों को होगा फायदा

मेष राशि

सूर्य के गोचर से मेष राशि के जातक को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस समय में आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही आपकी सेहत भी इस समय में अच्छी रहेगी। सूर्य के मेष राशि के चौथे भाव में होने के कारण धन का भी लाभ हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकती है।

मिथुन राशि

सूर्य के गोचर से मिथुन राशि के जातक को भी लाभ मिल सकता है। आपकी धन संबंधी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी नये काम की तलाश कर रहे हैं तो वो भी पूरा हो सकता है। इस दौरान आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा और रूका हुआ धन वापस आएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक को भी सूर्य गोचर से अद्भुत लाभ मिलने वाले हैं। आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है। इसी के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता हासिल हो सकती है।

तुला राशि

कर्क संक्रांति के दिन करियर में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही सेहत का भी आपको लाभ मिलेगा। आपको इस दौरान कोई नया काम मिल सकता है। आप अपने परिवार से साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ भी प्रेमपूर्वक समय बितेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article