Surya Gochar 2024 July: ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार सूर्य देव जैसे ही 16 जुलाई की सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही कुछ राशियों के बुरे दिन शुरू हो जायेंगे। इन राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा लव लाइफ में दिक्कतें आएंगी। प्रेमी या प्रेमिका के साथ संबंध काफी ज्यादा बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बेकार रहेगी। ऐसे में इन राशियों के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अशुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। लव पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है। रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अशुभ रहेगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। धन हानि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। नौकरी खोने का खतरा रहेगा। कोई भी काम सावधानी से करना होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर सूर्य के गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। घर परिवार में कलह का माहौल रहेगा। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। लव पार्टनर से किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर सूर्य के गोचर का बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में भी दिक्कत लगी रहेगी।
