Mangal Gochar 2024: साहस और ऊर्जा का कारक ग्रह मंगल 12 जुलाई की शाम 7 बजकर 3 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर गया है। वृषभ मंगल के शत्रु ग्रह शुक्र की राशि है। ऐसे में ये गोचर अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। इस दौरान कई राशि के जातकों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं मंगल के गोचर से किन राशियों को खतरा है।
वृषभ राशि
मंगल का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए खतरनाक रहेगा। करियर में काफी परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी काम में भारी नुकसान होने की संभावना है। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर अशुभ साबित हो सकता है। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। नए काम की शुरुआत से बचें। किसी चाहने वाले से धोखा मिल सकता है। ऐसे में सतर्क रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी ये गोचर अशुभ साबित होगा। व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है। नौकरी जाने का खतरा है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो चीजें खराब हो जाएंगी। पार्टनर के साथ संबंध कुछ खराब रह सकते हैं।
मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय
हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। अपने दाहिने हाथ में लाल मूंगा जरूर धारण करें। जरूरतमंदों को दान करें।
