अध्यात्म

ये हैं हथेली की वो 'Power Locations' जो आपको बना सकती हैं राजा, जरूर करें चेक

Placement Of Auspicious Signs On The Palm: हस्तरेखा शास्त्र एक बहुत ही पुरानी विद्या है, जिसके जरिए हथेली की रेखाओं, निशानों और पर्वतों का अध्ययन करके व्यक्ति के व्यक्तित्व, खूबियों, कमियों और भविष्य आदि का आकलन किया जाता है। इसमें हथेली पर मौजूद कुछ खास जगहों के बारे में भी बताया गया है, जिन पर शुभ निशानों का होना शुभ होता है। चलिए जानें इन्हीं शुभ जगहों के बारे में।

Image

हथेली पर इन निशानों का होना है शुभ

Placement Of Auspicious Signs On The Palm: हाथ के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति की हथेली की बनावट भी अलग होती है। साथ ही हथेली पर मौजूद रेखाएं और निशान एक-दूसरे से अलग होते हैं। हालांकि, कुछ निशान ऐसे भी होते हैं, जिनका हथेली पर होना हस्तरेखा शास्त्र के नजरिए से काफी शुभ होता है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की लकीरों, निशानों और पर्वतों आदि से मिलने वाले विभिन्न संकेतों के बारे में बताया गया है, जिनका कुछ विशेष जगह पर होना ही शुभ होता है।

आज यहां पर आप हथेली पर मौजूद कुछ ऐसी Power Locations के बारे में जानेंगे, जिन पर मछली, स्वास्तिक, कमल, झंडा और स्टार आदि का निशान होना शुभ होता है। ऐसे लोगों का जीवन राजाओं के समान होता है।

ये हैं हथेली के खास 'पॉइंट्स'

हथेली में सबसे नीचे कलाई के ठीक ऊपर, अंगूठे के नीचे और हथेली के बाहरी किनारे पर विभिन्न रेखाओं से मछली जैसी आकृति बनना शुभ होता है। ये दर्शाता है कि व्यक्ति को जीवन में बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही उसका जीवन विभिन्न सुख-सुविधाओं से संपन्न रहेगा। बता दें कि ऐसे लोगों स्वभाव शांत व सरल होता है। ये बहुत ही जल्दी नए लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं।

हथेली में तर्जनी उंगली और सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे रेखाओं से स्वास्तिक का निशान बनना भी शुभ होता है। ऐसे लोगों को बहुत ही कम उम्र में अपार धन-दौलत की प्राप्ति हो जाती है। साथ ही इनकी मैरिड लाइफ अच्छी रहती है। इन्हें एक ऐसा जीवनसाथी मिलता है, जो इनका जीवन में हर स्थिति में साथ निभाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मौत से 1 दिन पहले मिलते हैं ये 5 खतरनाक संकेत

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, जिन्हें कमल का फूल अति प्रिय है। बता दें कि हथेली पर अंगूठे, अनामिका उंगली और छोटी उंगली के नीचे कमल के फूल जैसा निशान बनना भी शुभ होता है। हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोगों के ऊपर सदा मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। इन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही इनके जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने की संभावना कम होती है।

हथेली पर अनामिका उंगली और तर्जनी उंगली के नीचे झंडे जैसी आकृति बनना हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार काफी शुभ है। इस निशान को धन, सौभाग्य, सफलता और अच्छी सेहत का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में झंडे का निशान होता है, उन्हें जीवन में ज्यादा मेहनत किए विभिन्न चीजें मिल जाती हैं। साथ ही ये जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

हथेली पर मध्यमा उंगली और तर्जनी उंगली के ठीक नीचे विभिन्न रेखाओं से स्टार का निशान बनना काफी शुभ और दुर्लभ होता है। ऐसे लोगों को रातोंरात सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है। साथ ही इनके काम अचानक से पूरे होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article