अध्यात्म

आज 23 जनवरी 2026 को सूरज कब ढलेगा, कितने बजे तक कर सकते हैं सरस्वती पूजन, वैभव लक्ष्मी पूजा का समय क्या होगा, आज चांद कब दिखेगा

Sunset Today (23 January 2026) Aaj Suryast kitne Baje Hoga (सूर्यास्त का टाइम आज का), Aaj Chand Kitne Baje Niklega (चंद्रोदय) चांद निकलने का समय यहां देखें: आज 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व है और साथ ही सरस्वती पूजा भी मनाई जा रही है। आज सूर्यास्त होने तक सरस्वती मां की पूजा की जा सकती है। जबकि सूरज छिपने के साथ शुक्रवार होने के नाते वैभव लक्ष्मी व्रत पूजन भी किया जाएगा। यहां देखें आज शाम कब होगी, चांद कब दिखेगा, सूरज कब ढलेगा आदि की जानकारी।

Image

आज 23 जनवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय

Sunset, Moon Rise Time Today (सूर्यास्त और चांद निकलने का समय आज का): आज दिनांक है 23 जनवरी 2026, शुक्रवार है। आज हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी तिथि है। आज बसंत पंचमी का पर्व यानी सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जा रहा है, जो विद्या, कला, संगीत और ज्ञान की देवी की आराधना का विशेष दिन है। आज शाम तक भी सरस्वती माता की पूजा कर सकते हैं। जान लें कि आज सूरज ढलने का औसतन समय 05:51 PM का रहेगा। देखें शहर अनुसार इसका टाइम।

आज 23 जनवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय

शहरसूर्यास्त का समयचंद्र उदय (PM के हिसाब से)
नई दिल्ली~5:53 PM~10:18 PM
नोएडा~5:53 PM~10:18 PM
गाजियाबाद~5:53 PM~10:18 PM
फरीदाबाद~5:53 PM~10:18 PM
गुरुग्राम~5:53 PM~10:18 PM
मेरठ~5:52 PM~10:16 PM
लखनऊ~5:51 PM~9:44 PM
आगरा~5:51 PM~10:18 PM
कानपुर~5:50 PM~9:44 PM
जयपुर~5:52 PM~10:18 PM
पटना~5:26 PM~9:44 PM
कोलकाता~5:50 PM~9:40–9:50 PM
मुंबई~6:15 PM~10:15–10:25 PM
पुणे~6:13 PM~10:15–10:25 PM
चेन्नई~5:57 PM~10:00–10:10 PM
बेंगलुरु~6:05 PM~10:05–10:15 PM
हैदराबाद~5:55 PM~10:05–10:15 PM
भोपाल~5:55 PM~9:55–10:10 PM
इंदौर~5:56 PM~10:00–10:15 PM
भुवनेश्वर~5:16 PM~9:40–9:55 PM
गुवाहाटी~5:04 PM~9:30–9:45 PM
वाराणसी~5:29 PM~9:45–9:55 PM
प्रयागराज~5:31 PM~9:45–9:55 PM
उदयपुर~5:52 PM~10:18 PM

आज 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजन कब तक कर सकते हैं

आज का पर्व बसंत पंचमी (Vasant Panchami) विद्या, संगीत और कला का उत्सव है। विद्यार्थी, कलाकार, शिक्षक और गृहस्थ सभी आज देवी सरस्वती की पूजा कर ज्ञान, बुद्धि और सफलता की प्रार्थना करते हैं। इस दिन पीला रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मां सरस्वती को पीले वस्त्र, पीले फूल और पीले खीर-भोग अर्पित किए जाते हैं ताकि विद्या-प्राप्ति और समृद्धि की ऊर्जा मिले। मां सरस्वती की पूजा आज शाम सूर्यास्त होने तक की जा सकती है। ऐसे तो आज सरस्वती पूजा का शुभ समय 07:13 AM – 12:33 PM के बीच का रहा है। लेकिन उस समय साभव न हो तो गोधूलि बेला तक भी आप मां सरस्वती की पूजा कर सकते हैं।

आज 23 जनवरी 2026 को वैभव लक्ष्मी व्रत की पूजा कब करें

ज 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को वैभव-लक्ष्मी का व्रत भी कई भक्तों ने रखा होगा। आज शाम को 04:30 PM से 06:30 PM के बीच यह समय सामान्य पूजन-कार्य, धन-लाभ और धनदेवी की आराधना के लिए शुभ बताया गया है। हालांकि मान्यता है कि इस व्रत का पूजन सूर्यास्त होने के बाद किया जाता है। ऐसे में टेबल से सनसेट टाइम देखकर उसके अनुसार भक्त लक्ष्मी मां की पूजा कर सकते हैं। वैभव-लक्ष्मी पूजा का मुख्य उद्देश्य धन-समृद्धि, सुख-शांति और पारिवारिक समृद्धि के लिये देवी लक्ष्मी की आराधना करना है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article