अध्यात्म

Sunrise Time Today (13 May 2026): आज कितने बजे होगा सूर्योदय? जानें एकादशी पर सूर्यदेव के दर्शन का समय

Sunrise Time Today (13 May 2026): आज सूरज कितने बजे निकलेगा और क्या है आपके शहर में सूर्योदय का समय? आइए जानते हैं, ज्येष्ठ माह की एकादशी के दिन शहरों के अनुसार सूर्योदय का समय...

Image

आज का सूर्योदय टाइम

Sunrise Time Today (13 May 2026): आज 13 मई 2026, बुधवार का दिन है और ज्येष्ठ माह की एकादशी तिथि है, जिसे अपरा एकादशी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय का विशेष धार्मिक महत्व होता है, क्योंकि इसके बाद ही तिथि की शुभ शुरूआत मानी जाती है। ऐसे में सूर्योदय के समय स्नान, दान और पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

अपरा एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय के समय गंगा स्नान, सूर्यदेव को अर्घ्य और भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसलिए आज के दिन सूर्योदय का सटीक समय जानकर ही अपने धार्मिक कार्यों की शुरुआत करें। आइए जानते हैं शहरों के अनुसार सूर्योदय का समय....

शहरों के अनुसार सूर्योदय का समय (13 मई 2026)

  • दिल्ली – सुबह 5:32 बजे
  • मुंबई – सुबह 6:00 बजे
  • कोलकाता – सुबह 5:00 बजे
  • चेन्नई – सुबह 5:40 बजे
  • बेंगलुरु – सुबह 5:50 बजे
  • हैदराबाद – सुबह 5:42 बजे
  • जयपुर – सुबह 5:40 बजे
  • लखनऊ – सुबह 5:20 बजे
  • पटना – सुबह 5:07 बजे
  • भोपाल – सुबह 5:39 बजे
  • अहमदाबाद – सुबह 5:50 बजे
  • चंडीगढ़ – सुबह 5:28 बजे
  • देहरादून – सुबह 5:27 बजे
  • शिमला – सुबह 5:25 बजे
  • अमृतसर – सुबह 5:34 बजे
  • नागपुर – सुबह 5:37 बजे
  • पुणे – सुबह 5:55 बजे
  • इंदौर – सुबह 5:40 बजे
  • रांची – सुबह 5:02 बजे
  • गुवाहाटी – सुबह 4:38 बजे

नोट: ये सभी समय अनुमानित हैं, इनमें 1–2 मिनट का अंतर संभव है। सटीक जानकारी के लिए स्थानीय पंचांग अवश्य देखें।

वैशाख पूर्णिमा पर सूर्यदेव की पूजा का महत्व

आज अपरा एकादशी का पावन पर्व है। इस दिन सूर्योदय के समय स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्यदेव के पूजन का शुभ समय

सूर्योदय के बाद लगभग 10–15 मिनट तक सूर्यदेव को अर्घ्य देना सबसे उत्तम रहता है। इसके अलावा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन करना शुभ माना जाता है। इस पावन दिन की शुरुआत सही समय पर करें और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर दिन का लाभ उठाएं। लेख में आपको शहरों के अनुसार सूर्योदय का टाइम बताया गया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article