अध्यात्म

रविवार को सूर्य देव की पूजा में जरूर करें ये उपाय, खुल जाएंगे सौभाग्य के द्वार

Surya Ki Puja Ke Upay : रविवार को सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में तेज, आत्मविश्वास, ऊर्जा और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। रविवार के दिन जल अर्घ्य, मंत्र जाप, तांबे के उपाय और सात्विक भोजन जैसे छोटे कर्म सूर्योदय की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर ग्रह स्थिति मजबूत करते हैं। आइए जानते हैं रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना से कुछ कारगर उपाय...

Image

सूर्य की पूजा के उपाय

Surya Ki Puja Ke Upay : हिंदू धर्म व ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को “सर्वग्रहों का राजा” माना गया है। जीवन की ऊर्जा, वैभव, सम्मान और सकारात्मकता का स्रोत सूर्य को माना गया है। वहीं रविवार (Sunday) का दिन सूर्य की पूजा का दिन माना जाता है। तो यदि आप जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हर रविवार कुछ सरल उपाय करके अपने सूर्य की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप किस तरह सूर्य की कृपा पाकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। आइए जानते हैं रविवार के दिन सूर्य उपासना की विशेष विधि।

सूर्य उपासना की विधि

  • रविवार के दिन सूर्योदय से पहले नहाकर स्वच्छ कपड़े पहन लें। यह दिन की शुरुआत को शुभ बनाता है।
  • सूर्योदय के समय पूरब दिशा की ओर मुंह करके तांबे के लोटे में जल भरें, इसमें कुछ अनाज (अक्षत), लाल फूल और गुड़ डालें। फिर उस जल को सूर्य को अर्पित करें। इसे “अर्घ्य” कहते हैं।
  • जल अर्पित करते वक्त आप सूर्य मंत्र जैसे “ॐ सूर्याय नमः” का जाप कर सकते हैं। इससे आपके मन-शरीर व भावना तीनों सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ते हैं।

रविवार का दिन क्यों है खास?

रविवार के दिन जब सूर्य की पूजा करने से विशेष फल मिलने का मान्यता है, क्योंकि सूर्य ग्रह की स्थिति और ज्योतिषीय प्रभावों के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य की ऊर्जा सबसे अनुकूल मानी जाती है। इसलिए जिन जातकों की कुंडली में सूर्य कमजोर हो, उन्हें इस दिन सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए। इससे जीवन में मान-सम्मान, सफलता और सौभाग्य बढ़ता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article