Sun Transit In Mithun Rashi 2025: सूर्य देव 15 जून 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों की जिंदगी बदल जाएगी। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। नौकरी में कई परेशानियां आने की संभावना है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। वाणी पर इस दौरान संयम बरतना होगा। कुल मिलाकर इस दौरान आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए सूर्य के गोचर से किन राशियों को खतरा होने वाला है।
बेहद मासूम होते हैं इस मूलांक के लड़के, प्रेमिका के झूठ को भी मान लेते हैं सच
सूर्य के मिथुन राशि में गोचर के दौरान आपके कॉन्फिडेंस में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। कभी कभार आप ओवर कॉन्फिडेंट भी हो सकते हैं। आपको अहंकारी होने से भी बचना है। खान-पान को भी संयमित रखना है नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। किसी से बड़ा धोखा मिल सकता है।
सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों को कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाई देने का काम कर सकता है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपके कार्यों में विलंब हो सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत कम से कम सूर्य के गोचर के दौरान न करें। रिस्क लेने से बचना समझदारी का काम होगा। इस दौरान आपको पैसों की कमी देखने को मिल सकती है। बनावटी लोगों से सावधान रहना होगा।
सूर्य के गोचर के दौरान आपको रोजमर्रा के कामों में अड़चन देखने को मिल सकती है। विवाहित लोगों को इस गोचर की अवधि में सावधानी पूर्वक काम लेना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।