अध्यात्म

Vastu Tips: घर में हैं मकड़ी के जाले बहुत ही अशुभ, दिखते ही कर दें साफ, वरना उठाना पड़ जाएगा भारी नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 10:00 AM IST

Vastu Tips: ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के मान्यता के अनुसार घर में लगे मकड़ी के जाले बहुत ही अशुभ होते हैं। इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे परिवार में कलह, बीमारियां और अन्‍य परेशानियां पैदा होने लगती हैं। उस घर का आर्थिक प्रगति पूरी तरह से रूक जाता है।

Image

घर में मकड़ी के जाले दिखते ही करें ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में लगे मकड़ी के जाले करते हैं नकारात्मक ऊर्जा का संचार
  • मकड़ी के जालों से आती है बीमारियां, रूक जाता है आर्थिक प्रगति
  • मकड़ी के जालों का परिवार के सदस्‍यों पर पड़ता है गहरा असर

Vastu Tips: हम लोग अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रखने की कोशिश करते हैं। इसलिए रोजाना झाड़ू-पोछा भी करते हैं। हालांकि, कभी-कभार अनजाने में या फिर आलस्‍य के कारण कुछ ऐसी सफाई करने से रह जाती हैं। इनमें से एक मकड़ी के जाले भी हैं। मकड़े के जाले खासकर ऐसी जगहों पर होते हैं, जहां पर जल्‍दी नजर नहीं पहुंच पाती है। घर के अंदर मकड़ी के जाले जहां दिखने में खराब लगते हैं, वहीं ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के अनुसार भी ये अशुभ होते हैं। इससे घर में वास्‍तुदोष उत्‍पन्‍न होता है। वास्‍तु के अनुसार, मकड़ी के जाल घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं साथ ही कई तरह की बीमारियों और परेशानियों को बढ़ाने का काम करते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार

ज्योतिषशास्त्र की मान्‍यता के अनुसार, जिस घर में मकड़ी के जाले लगे होते हैं, वहां पर नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। जिससे उस घर में रहने वाले लोगों की सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता पर भी गहरा असर पड़ता है। पारिवारिक जीवन में तनाव व लड़ाई-झगड़े का एक बड़ा कारण मकड़ी का जाल भी होता है। यह परिवार के सदस्यों को मानसिक रोग की तरफ ले जाता है। इसके अलावा, जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं, वहां पर मां लक्ष्‍मी वास नहीं करती। ऐसे घर में दरिद्रता बढ़ती है और धन का आगमन रुक जाता है। घर के अलावा ऑफिस और दुकानों में भी मकड़ी के जाले लगने से धन का आगमन रूक जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार

घर के जिस कोने में मकड़ी के जाले होते है, वहां नकारात्मक ऊर्जा एकत्रित होने लगती है। इस कारण घर में आतंरिक कलह, बीमारियां और अन्य समस्याएं आनी प्रारम्भ हो जाती है। मकड़ी के जाले होने से उस घर की आर्थिक प्रगति रुक जाती है। पारिवार के सदस्‍यों को धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे घर के माहौल में अशांति उत्पन्न होने लगती है लोग चाह कर भी अपने काम में मन और दिमाग नहीं लगा पाते। मकड़ी के जाले पूरे घर को बदसूरत बना देते है। इसलिए अगर आपके घर के किसी कोने में मकड़ी का जाला लगा नजर आए तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article