Vastu Tips for Wallet: नए साल आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल को खुशहाल और बेहतर बनाने के लिए लोग अपने तरह से कई तरीके आजमाते हैं। यह छोटे-छोटे उपाय लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी नए साल का बेहतर तरीके से शुरु करने के कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी अपने नए साल की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं तो वास्तुशास्त्र में बताए गए इन उपायों को भी अपना सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में पर्स को बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु के अनुसार पर्स में कुछ चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। ये चीजें बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं और कंगाल होने के चांसेज बढ़ सकते हैं। वास्तु शस्त्र में कहा गया है कि, पर्स में ऐसी चीजें बिल्कुल भी ना रखें जो आप पर नकरात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। अगर आपके पर्स में भी ऐसी चीजें हैं, तो नए साल के शुरू होने से पहले अपने पर्स की जांच कर ऐसी चीजें हटा दें।
नए साल की शुरुआत से पहले अपने पर्स हटा दें ये चीज
- पर्स में कभी भी मृतक लोगों या पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूर्वजों की तस्वीर को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा पर्स में भगवान की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि पर्स को हम अपनी पैंट में रखते हैं, जो शुभ नहीं होता है।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में कभी भी नुकीली या धातु से बनी कोई भी चीजें रखना दोष माना जाता है। इसलिए पर्स में पिन, चाकू और चाबी जैसी नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और गरीबी आने लग सकती है। अगर आपके पर्स में भी ये सभी चीजें हैं, तो नए साल की शुरुआत होने से पहले ही ये सभी चीजें निकाल दीजिए।
- पैसे या रुपयों को मां लक्ष्मी के प्रतीक माना जाता है। इसलिए अपने पर्स या वॉलेट में कभी भी रुपयों को मोड़कर या उलटा-सीधा नहीं रखना चाहिए। इस तरह से पैसों को रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए अपने पर्स में नोटों को हमेशा सही तरीके से रखिऐ।
- अपने पर्स या वॉलेट में कोई बिल या पुरानी रसीदें जैसी चीजें कभी भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसे चीजें रखने से राहु का दोष लगने की वजह से धन की हानि होने के साथ खर्च बढ़ जाता है। इसलिए नया साल शुरू होने से पहले अपने पर्स से ऐसी सभी पुरानी चीजें हटा दें, जिससे राहु दोष होने के साथ मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इन उपायों से आने वाला नया साल खुशहाल और बेहतर होगा।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
