अध्यात्म

Vastu Tips: ऑफिस और वर्क फ्रॉम होम में वास्‍तु के इन नियमों का रखें ध्‍यान, खुल जाएंगे तरक्‍की के रास्‍ते

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 09:58 AM IST

Vastu Tips for Career: हर व्‍यक्ति अपने जीवन और करियर में सफलता हासिल करना चाहता है। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन इसके बाद ही कुछ लोगों को तरक्की नहीं मिल पाती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज से ही वास्‍तु शास्‍त्र के कुछ नियतों का पालन करना शुरू कर दें। आपकी किस्‍मत भी चमक जाएगी।

Image

करियर में वास्तु के इन नियमों का करें पालन, मिलेगी जबरदस्त तरक्की

KEY HIGHLIGHTS
  • करियर में सफलता के लिए सही जगह का चुनाव जरूरी
  • कार्य के दौरान हमेशा कुर्सी पर बैठने की स्थिति का रखें ध्‍यान
  • अपने वर्क टेबल पर हमेशा बांस का पौधा या ठोस क्रिस्टल रखें

Vastu Tips for Career: इंसान अपने जीवन में सफलता और तरक्की के लिए दिन रात कमरतोड़ मेहनत करता है। कुछ लोगों को उनकी इस मेहनत का फल मिल जाता है तो कुछ को पूरी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इसका एक बड़ा कारण वास्तु दोष को भी माना जाता है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, हम लोग अनजानें में कुछ ऐसे कार्य कर देते हैं, जो वास्तु दोष बनकर करियर की तरक्की में रूकावट डालने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के जरूरी नियमों का पालन किया जाए। यहां पर हम कुछ ऐसे ही उपाय बता रहें हैं जो इंसान के किस्‍मत को चमका सकते हैं।

कुर्सी पर ठीक ढंग से बैठें

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस में काम करते समय हमेशा कुर्सी पर ठीक ढंग से बैठना चाहिए। कभी भी पैर के ऊपर पैर चढ़ाकर नहीं बैठना चाहिए। इसके अलावा यदि आप ऑफिस में या वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो काम करते समय इस्‍तेमाल की जाने वाली कुर्सी का हिस्सा सिर से ऊपर रखने से काम करने में आसानी होती है।

टेबल पर बांस का पौधा या ठोस क्रिस्टल रखें

अपने कार्य क्षमता में वृद्धि करने के लिए वास्तु के हिसाब से आप टेबल पर भी बदलाव कर सकते हैं। आप जिस टेबल पर काम कर रहे हो, उस टेबल पर बांस का पौधा या ठोस क्रिस्टल रखने से काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिशा का रखें ध्‍यान

वास्तु शास्त्र के मान्‍यताओं के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना लाभदायक हो सकता है। इसलिए ऑफिस में अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को दक्षिण-पूर्व दिशा की और रख सकते हैं। इसके अलावा इनका प्‍लग ऐसी जगह पर लगाएं कि वे किसी को भी न दिखें।

सही टेबल का करें चुनाव

अगर आप घर से ऑफिस का काम या वर्क फ्रॉम होम करते हैं, तो सही चेयर टेबल का चुनाव करें। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक आप वर्क करने के लिए चेयर के साथ में छोटी वर्गाकार या आयताकार टेबल इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है।

सोने की जगह में करें बदलाव

अगर आपके करियर में तरक्की नहीं हो रही है और आप उससे परेशान हैं, तो अपने सोने की दिशा को बदलकर देखिए, सोने की दिशा का गलत होना भी करियर में तरक्‍की का न होना भी एक वजह हो सकती है। वास्तु शास्त्र की मान्‍यताओं के अनुसार सिर को हमेशा सोते समय पूर्व दिशा में रखकर सोएं। इस तरह सोने से मन शांत रहता है और काम में भी मन लगता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article