अध्यात्म

जबरदस्त लाभ कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, मीन में बन गया शुक्रादित्य राजयोग

Shukraditya Yog 2026: बीते 15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में गोचर के साथ ही शुक्रादित्य योग निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस योग से इन राशि वालों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे लाभ होगा?

Image

शुक्र और सूर्य की युति से किन राशि वालों को लाभ होगा?

Shukraditya Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शुक्र की युति को शुक्रादित्य योग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब दोनों ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार 15 मार्च को सूर्य ने गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया, जहां पहले से ही शुक्र मौजूद हैं।

मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं, जबकि सूर्य यहां मित्र राशि में माने जाते हैं।

ऐसे में यह युति पूरी तरह कमजोर नहीं बल्कि संतुलित और प्रभावशाली मानी जाती है। यह योग खासतौर पर धन, क्रिएटिविटी, आकर्षण, पद और पहचान से जुड़े मामलों में असर डालता है। मीन राशि से यह योग जिन राशियों के शुभ भावों में बन रहा है, वही लोग इसका असली फायदा उठा पाएंगे। ग्रहों की इस स्थिति के आधार पर कुछ राशि के लोगों को वास्तविक लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको बंपर लाभ मिलने के पूरे योग हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग 11वें भाव में बन रहा है, जो आय और इच्छाओं की पूर्ति का भाव माना जाता है। ऐसे में इस दौरान इन लोगों की आय बढ़ने के योग बन सकते हैं। नेटवर्किंग मजबूत होगी और दोस्तों या संपर्कों के जरिए फायदा मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी आर्थिक लाभ का इंतजार कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह योग 10वें भाव में बन रहा है। यह स्थिति साफ तौर पर करियर ग्रोथ का संकेत देती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भी विस्तार के मौके मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह योग 9वें भाव में बन रहा है। यह सबसे शुभ स्थितियों में से एक मानी जाती है। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं और उससे लाभ भी मिलेगा। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह योग 5वें भाव में बन रहा है। इससे सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होगी और नए आइडिया मिल सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि में ही यह युति बन रही है और यह लग्न भाव में प्रभाव डाल रही है। इससे व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। करियर और बिजनेस दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं। यह समय खुद को आगे बढ़ाने का रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article