हीरे के समान चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, धन के दाता भरेंगे तिजोरियां
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 2, 2026, 06:32 PM IST
Shukra Uday 2026: बीते 1 फरवरी को शुक्र मकर राशि में रहते हुए उदय हो गए हैं। शुक्र के उदय होते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है। वहीं, इसका असर कुछ राशियों पर भी पड़ रहा है। शुक्र के उदय होने से कुछ राशि वालों की जिंदगी में शानदार समय आ गया है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए शुक्र का यह गोचर शुभ रहने वाला है?
शुक्र उदय से होगा फायदा
Shukra Uday 2026: 1 फरवरी 2026 की शाम 6 बजकर 27 मिनट पर शुक्र ग्रह मकर राशि में रहते हुए उदय हो चुके हैं। ज्योतिष में शुक्र को सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, वैवाहिक जीवन, सौंदर्य, भौतिक सुख और धन का कारक माना जाता है। जब शुक्र अस्त रहते हैं, तब इन क्षेत्रों में रुकावटें देखने को मिलती हैं, लेकिन शुक्र के उदय के साथ ही धीरे-धीरे हालात बेहतर होने लगते हैं।
खासतौर पर मकर राशि में शुक्र का उदय होना इसलिए भी अहम है, क्योंकि मकर कर्म, प्रोफेशन और स्थायित्व की राशि मानी जाती है। ऐसे में शुक्र का उदय सिर्फ रिश्तों या प्रेम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि करियर, पैसा और लाइफ-स्टाइल पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि शुक्र उदय से किन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए शुक्र का उदय आपके लिए राहत लेकर आया है। पिछले कुछ समय से अगर पैसों की स्थिति अटकी हुई थी या खर्च ज्यादा बढ़ गए थे, तो अब धीरे-धीरे संतुलन बनता नजर आएगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी इमेज बेहतर होगी और सीनियर्स से सहयोग मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुधार आएगा और जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। कुल मिलाकर शुक्र उदय से आपकी लाइफ में सुख-सुविधाओं की वापसी होती दिखेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का उदय आर्थिक मामलों में मजबूती लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ या कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए नए क्लाइंट या नई डील के संकेत मिल सकते हैं। रिश्तों की बात करें तो प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और भावनात्मक तौर पर आप खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। शुक्र का यह उदय आपके लिए मानसिक तनाव को कम करने वाला साबित हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का उदय कार्यक्षेत्र में पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे लेकिन रिजल्ट नहीं मिल पा रहा था, अब उन्हें धीरे-धीरे उसका फल मिलने लगेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवन में आराम से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का मन बनेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास लौटती नजर आएगी।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ही हैं, इसलिए यह उदय आपके लिए काफी खास माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से अगर रिश्तों में दूरी या ठंडापन महसूस हो रहा था, तो अब हालात सुधर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत करने वाला रहेगा। इससे करियर में भी स्थिरता आएगी और काम के सिलसिले में सम्मान बढ़ सकता है। शुक्र उदय से आपकी पर्सनैलिटी और आकर्षण में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि में ही शुक्र का उदय होना आपके लिए डबल फायदा देने वाला साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने फैसलों को लेकर ज्यादा क्लियर महसूस करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में नए अवसर सामने आ सकते हैं और जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उनके लिए भी रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और लाइफ-स्टाइल बेहतर करने के मौके मिलेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का उदय धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। भले ही शुरुआत में बदलाव साफ न दिखे, लेकिन कुछ समय बाद हालात आपके पक्ष में जाते नजर आएंगे। खासकर खर्चों पर कंट्रोल बनाना आसान होगा और मानसिक शांति में सुधार आएगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और पुराने मतभेद सुलझने की स्थिति बनेगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।