अध्यात्म

छप्परफाड़ होगी इन 6 राशियों की कमाई, न्यायाधीश के नक्षत्र में पहुंचेंगे धन के दाता

Shukra Pushya Nakshatra Gochar 2026: धन के दाता शुक्र पुष्य नक्षत्र प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर

Shukra Pushya Nakshatra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैभव, प्रेम, कला, सौंदर्य, विलासिता और धन का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र किसी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 11 जून 2026 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर दैत्यगुरु शुक्र पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, जबकि शुक्र और शनि के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। ऐसे में यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में प्रगति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में सबसे शुभ और पोषक नक्षत्रों में गिना जाता है। इसका संबंध विकास, स्थिरता, समृद्धि और संरक्षण से माना जाता है। ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और नए प्रोजेक्ट्स का लाभ मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू हो सकता है। वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय भी इस दौरान आपके पक्ष में जा सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जो लोग मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, कला या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश भाग्य का सहयोग लेकर आ सकता है। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। धन संबंधी मामलों में सुधार दिखाई देगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बन सकती है। व्यापारियों को नए अनुबंध मिलने के योग बन सकते हैं। आर्थिक फैसलों में समझदारी लाभ दिला सकती है।

तुला राशि

तुला राशि भी शुक्र की स्वामित्व वाली राशि है। इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव तुला राशि के लोगों पर भी देखने को मिल सकता है। करियर में प्रगति, सामाजिक सम्मान और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट, बिजनेस या निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है।

मकर राशि

पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और मकर राशि भी शनि की राशि है। ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत माना जा सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और लंबे समय से अटकी हुई धनराशि वापस मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिरता आएगी। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। नए संपर्क और नेटवर्किंग भविष्य में आर्थिक लाभ का कारण बन सकते हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं और बचत में वृद्धि हो सकती है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article