Shardiya Navratri 2025 Date: नवरात्रि का पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो नवरात्रि और गुप्त और दो प्रत्यक्ष तरीके से मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि प्रत्यक्ष रूप में मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। इसके साथ ही दशमी तिथि के दिन मां का विसर्जन किया जाता है। इसके साथ ही दशमी तिथि के दिन दशहरा भी मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। आइए जानें साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कब मनाई जाएगी।
Shardiya Navratri 2025 Date (2025 में शारदीय नवरात्रि कब है)
शारदीय नवरात्रि का त्योहार हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाई जाती है। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्तूबर 2025 तक चलेगा।
Shardiya Navratri 2025 Calendar (शारदीय नवरात्रि कैलेंडर 2025)
- नवरात्रि प्रथम दिन - मां शैलपुत्र- 22 सितंबर 2025
- नवरात्रि दूसरा दिन- माँ ब्रह्मचारिणी पूजा- 23 सितंबर 2025
- नवरात्रि तीसरा दिन- माँ चंद्रघण्टा- 24 सितंबर 2025, 25 सितंबर 2025
- नवरात्रि चौथा दिन- मां कूष्मांडा- 26 सितंबर 2025
- नवरात्रि का पांचवां दिन- स्ंकदमाता - 27 सितंबर 2025
- नवरात्रि छठा दिन- मां कात्यायनी- 28 सितंबर 2025
- नवरात्रि सपत्मी दिन - मां कालरात्रि- 29 सितंबर 2025
- नवरात्रि अष्टमी दिन- मां महागौरी - 30 सितंबर 2025
- नवरात्रि नवमी दिन- सिद्धिदात्री- 1 अक्तूबर 2025
- नवरात्रि दशमी - मां दुर्गा विसर्जन- 2 अक्तूबर 2025
Sharidya Navratri Mahatav (शारदीय नवरात्रि महत्व)
हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत ही महत्व है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा को समर्पित होता है। इस समय में मां दुर्गा अपने भक्तों की सारी मुरादों को पूरी करने के लिए धरती लोक पर आती हैं। इस समय में मां नौ रूपों की विधिवत पूजा की जाती है और कीर्तन भजन करते हैं। नवरात्रि के दशवें दिन मां का विसर्जन किया जाता है।
