अध्यात्म

सोमवार से शुरू होंगे नवरात्र, क्या होगी माता की सवारी, जानें शुभ और अशुभ संकेत

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दिन आ रहे हैं। इन 9 दिनों में भक्त माता रानी की पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं। माता रानी जब भी आती है, सवारी अलग होती है। इस साल मां दुर्गा की सवारी क्या होगी, ये आप यहां से जानेंगे। साथ ही ये पता चलेगा कि इस साल की सवारी शुभ है या अशुभ संकेत लेकर आई है।

Image

साल 2025 में मां दुर्गा की सवारी क्या है? (pic credit: canva)

Shardiya Navratri 2025: साल 2025 में 22 सितंबर, सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के 9 दिन माता के भक्तों के लिए खास होता है। ये 9 दिन घटस्थापना होती है, हर घर में मां की पूजा होती है। साथ ही व्रत- आरती और कथा भी पढ़ी जाती है। अब हर साल माता रानी के आगमन और प्रस्थान की सवारी अलग होती है। मां कभी घोड़े पर आती हैं तो कभी बाघ पर। तो साल 2025 में मां दुर्गा की सवारी क्या रहने वाली है, ये सवाल हर किसी के मन में है। आपको यहां से इसके जवाब मिलेंगे।

शारदीय नवरात्रि में माता की सवारी क्या है?

वैसे तो साल मां दुर्गा शेर, घोड़ा जैसे अलग-अलग सवारी पर आती हैं लेकिन इस साल माता रानी हाथी पर सवार होकर आने वाली हैं। हाथी को शुभ सवारी माना जाता है तो उम्मीद है कि माता रानी की सवारी देश-दुनिया के लिए शुभ संदेश लेकर आने वाली है।

हाथी शुभ या अशुभ संकेत?

मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना शुभ माना जाता है। इसका देश-दुनिया पर काफी शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। हाथ पर माता के आना कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए अच्छा संकेत हो सकता है। संतुलित मात्रा में वर्षा कृषि को बेहतर करेगी। इसके अलावा मजदूर वर्ग के लोगों के लिए धन लाभ के आसार बन सकते हैं। हाथी पर माता रानी का आना खुशहाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इससे देश में सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और स्थिरता की स्थिति बन सकती है। इतना ही नहीं, माता रानी की सवारी हर किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article