अध्यात्म

शरद पूर्णिमा पर खीर रखते समय कौन सा मंत्र बोलें? चंद्रदेव को खीर चढ़ाने का मंत्र यहां से जानें

Sharad Purnima Ko Konsa Mantra Bolna Chahiye (शरद पूर्णिमा खीर अर्पण मंत्र, चंद्र अर्घ्य मंत्र): आज शरद पूर्णिमा का शुभ है और आज ही के दिन चंद्रदेव को खीर चढ़ाई जाती है। खीर चढ़ाते हुए कुछ मंत्रों का जाप भी जरूर करना चाहिए। यहां से आप शरद पूर्णिंमा पर खीर चढ़ाने के मंत्र पढ़ सकते हैं।

Image

खीर रखते समय कौन सा मंत्र बोलें (AI Generated)

Sharad Purnima Ko Konsa Mantra Bolna Chahiye (शरद पूर्णिमा खीर अर्पण मंत्र, चंद्र अर्घ्य मंत्र): आज शरद पूर्णिमा के खास दिन पर माँ लक्ष्मी और चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए इसे अर्पित किया जाता है। इस खीर को प्रसाद रूप में ग्रहण करने से स्वास्थ्य लाभ, धन-समृद्धि, और मानसिक शांति प्राप्त होती है। ये खीर इतनी खास होती है कि इसे बनाने और रखने के भी कुछ खास नियम होते हैं। वहीं, खीर रखते हुए कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। यहां खीर अर्पण वाले मंत्रों के बारे में बताया गया है। साथ ही यहां चंद्रदेव के मंत्रों की जानकारी भी दी गई है।

शरद पूर्णिमा खीर अर्पण मंत्र-

ॐ चन्द्राय नमः।

चन्द्रमसे नमः।

अमृतकलाश पूरिताय नमः।

लक्ष्मीप्रियाय सोमाय नमः।

मम खीरं अमृततुल्यं कुरु कुरु स्वाहा॥

या फिर आप 'ॐ चंद्राय सोमाय नमः। चंद्रकिरणैः अमृतमय खीरं पूरय स्वाहा।' मंत्र भी बोल सकते हैं।

चंद्र देव मंत्र-

1) बीज मंत्र

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः॥

2) चंद्र गायत्री मंत्र

ॐ इन्द्रनीलाय विद्महे

कलारूपाय धीमहि

तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात्॥

3) शांतिदायक चंद्र मंत्र

दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसम्भवम्।

नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुखचन्द्रनिभम्॥

4) चंद्र पूजन मंत्र

ॐ चंद्राय नमः

चंद्रदेव के मंत्र जाप करने का तरीका-

चंद्रदेव के इन मंत्रों का जाप करने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्र पहनें और सफेद पुष्प और चावल से चंद्रदेव का पूजन करें। रात में चंद्रमा को जल या दूध से अर्घ्य अर्पित करें। फिर जाप के लिए चंदन या रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें और आपको इन मंत्रों को 108 बार जाप करना है। आप अपनी क्षमता अनुसार भी जाप कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article