अध्यात्म

Shaniwar Ke Totke: शनि देव सभी परेशानियों से दिलाएंगे छुटकारा, बस आज कर लें ये 3 उपाय

  • Authored by: Srishti
  • Updated Dec 13, 2025, 07:42 AM IST

Shaniwar Ke Totke (शनिवार के उपाय): शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा का विधान है। इस दिन शनि देव से जुड़े इन उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

शनिवार के उपाय (pic credit: canva)

शनिवार के उपाय (pic credit: canva)

Shaniwar Ke Totke (शनिवार के उपाय): सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव को सरसो तेल और काला तिल अर्पित करने से साढ़ेसाती, ढैय्या जैसे दोष का दुष्प्रभाव कम होता है। इसके अलावा शनिवार के इन विशेष उपायों को करने से जीवन की अलग-अलग समस्याओं का समाधान मिल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शनिवार के दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में जिसे करके आप अपने जीवन में चल रही समस्त परेशानियों से छुटकारा पाने में सफल होंगे।

Shaniwar Ke Upay In Hindi-

कोर्ट कचहरी से बचने के लिए

अगर आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में बुरी तरह से फंसे हैं और उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो आज शनिवार के दिन थोड़ी-सी उड़द की दाल लेकर पीपल के पेड़ के पास जमीन में दबा दें और पीपल के पेड़ के सामने दोनों हाथ जोड़कर अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें।

आर्थिक उन्नति के लिए

अगर आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले रंग के चमड़े का जूता या काले रंग का छाता भेंट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आमदनी में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।

शत्रु नाश के लिए

अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन आप शनि देव के इस विशेष मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। इस मंत्र का 21 बार जप करें और जप करने के बाद पीपल के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाना न भूलें।

शनि की ढैय्या से बचने के लिए

शनि की ढैय्या के प्रभाव से बचना चाहते हैं तो आज के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें एक रुपये का सिक्का डालें। अब उस कटोरी में अपना चेहरा देखने की कोशिश करें और फिर उस तेल को सिक्के समेत शनि का दान लेने वाले यानि किसी डाकौत को दान में दे दें। ये क्रिया आप आज शनिवार से शुरू करके अगले सात शनिवार तक जारी रखेंगे तो और भी शुभ फलदायी होगा बाकी आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

लंबी आयु के लिए

अगर आप लंबी आयु का वरदान पाना चाहते हैं और ताकतवर बनना चाहते हैं तो आज शनिवार के दिन आप शनि स्तोत्र का पाठ करें। अगर शनि स्तोत्र आपके पास उपलब्ध न हो या आप उसे पढ़ने में समर्थ न हो तो शनि स्तोत्र का ऑडियो सुन लें।

बुरी नजर से बचने के लिए

अपने घर-परिवार को दूसरों की बुरी नजर से बचाने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद सबसे पहले शनि देव की आराधना करें। उसके बाद एक काले रंग का कपड़ा लेकर किसी लौहार बढ़ई या किसी मोची को दान कर दें।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article