अध्यात्म

शनि हो गए इन 5 राशियों पर मेहरबान, नक्षत्र परिवर्तन से भर देंगे तिजोरियां

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि ने 20 जनवरी की दोपहर को मीन राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस दौरान वे अपने ही नक्षत्र उत्तरभाद्रपद में चले गए हैं। इससे कुछ राशि वालों का गोल्डन टाइम स्टार्ट हो गया है। इन राशि वालों को इस दौरान हर तरफ से लाभ मिलना तय है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस नक्षत्र परिवर्तन से सबसे ज्यादा लाभ होगा?

शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन

शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 20 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर कर्मफल दाता शनि ने मीन राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस दौरान शनि ने उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। खास बात यह है कि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि ही हैं। जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसकी ऊर्जा और प्रभाव काफी मजबूत माने जाते हैं। ऐसे में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में स्थिरता, जिम्मेदारी और लंबे समय के फायदे लेकर आ सकता है।

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का क्या रहेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्र परिवर्तन को गोचर जितना ही प्रभावशाली माना जाता है। शनि जब अपने ही नक्षत्र उत्तरभाद्रपद में आते हैं, तो वे अपने मूल स्वभाव में कार्य करते हैं। इसका अर्थ है कि अब शनि लोगों को मेहनत का पूरा फल देने की दिशा में सक्रिय होंगे। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र को गहराई, धैर्य, आध्यात्मिक सोच और स्थायित्व से जोड़ा जाता है। इस नक्षत्र में शनि का प्रभाव जीवन में धीमी लेकिन मजबूत प्रगति का संकेत देता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी माना जा रहा है। करियर में जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे लेकिन रिजल्ट नहीं मिल पा रहा था, अब उन्हें धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। आय के स्रोत स्थिर होंगे और भविष्य को लेकर सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। सीनियर्स और अथॉरिटी से जुड़े लोगों का सपोर्ट भी इस दौरान मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा या किसी बड़े निर्णय में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर कोई लीगल या सरकारी मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसमें भी राहत मिलने की संभावना है। यह समय धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है, जल्दबाजी नुकसान कर सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन खास माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से जिन परेशानियों या जिम्मेदारियों का बोझ था, अब उनमें स्थिरता आने लगेगी। जॉब और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में मेहनत का ठोस रिजल्ट मिलने की संभावना है। जो लोग रिसर्च, टेक्निकल या गूढ़ विषयों से जुड़े हैं, उन्हें इस समय विशेष सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि शनि की ही राशि है, ऐसे में शनि का अपने ही नक्षत्र में जाना मकर राशि वालों के लिए पॉजिटिव संकेत देता है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में बड़ा फायदा देंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी बातों और फैसलों को गंभीरता से लेंगे। यह समय धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता की ओर ले जाने वाला है।

मीन राशि

शनि इस समय मीन राशि में ही हैं और इसी राशि में उनका नक्षत्र परिवर्तन हुआ है। ऐसे में मीन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से मजबूत बनने का है। लंबे समय से चल रही कन्फ्यूजन, तनाव या दिशा की कमी अब धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन उसके साथ सम्मान और स्थिरता भी मिलेगी। जो लोग क्रिएटिव या स्पिरिचुअल फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें खास लाभ देखने को मिल सकता है।

इनको ही मिलेगा लाभ

शनि का उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश से उनको ही लाभ मिलेगा, जो शॉर्टकट नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन रखते हुए निरंतर मेहनत करते हैं। जो लोग ईमानदारी से अपने कर्म करते रहेंगे, उन्हें भले ही थोड़ी देर से, लेकिन मजबूत और स्थायी सफलता जरूर मिलेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article