Shani Jayanti Ke Upay: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। शनि देव की पूजा करने के लिए ये दिन काफी खास माना जाता है। यही कारण है कि हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको शनि जयंती के दिन जरूर करने चाहिए। ये सभी उपाय आपके जीवन में चल रहे कष्ट को दूर कर सफलता के नए-नए रास्ते खोलने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं शनि जयंती पर करने के लिए कुछ खास उपाय...
मंत्र जाप और पूजन
शनि जयंती के दिन आप कुछ खास मंत्रों का जाप करके शनि देव की पूजा करें। इस तरह आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। इन मंत्रों के द्वारा प्रसन्न होकर शनिदेव आपको खूब आशीर्वाद देते हैं। आप शनि जयंती के दिन ॐ शं शनैश्चराय नमः। मंत्र का 1 माला जाप करें।
तैलाभिषेक और तिल चढ़ाएं
शनि जयंती के दिन आप शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है। जो आपको शनि की खराब दृष्टि से भी बचाता है।
हवन कराएं
यदि आप शनि की महादशा (साढ़े साती या ढैय्या) से परेशान हैं, तो आपको शनि जयंती के दिन हवन पूजन करना चाहिए। कुशल ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ किया गया हवन आपको शनि की महादशा से बचाने में कारगर साबित होगा।
दान करें
शनि जयंती के दिन कुछ चीजें दान करने की सलाह भी दी जाती है। जी हां शनि जयंती के दिन आप गरीबों को सरसों का तेल, भोजन, वस्त्र, लोहे की चीजें और काला तिल दान कर सकते हैं।
