अध्यात्म

2023 में शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या किन राशि पर रहेगी और किन पर नहीं? जानें पूरे डिटेल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 09:35 AM IST

Shani Transit 2023: नये साल में शनि कब बदलेंगे राशि? किन राशियों पर रहेगी शनि की दशा? जानें सबकुछ यहां।

Image

2023 में शनि की किन राशियों पर रहेगी नजर जानें यहां

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे
  • नए साल में 2 राशियों पर शनि ढैय्या और 3 पर शनि साढ़े साती
  • 2023 में 3 राशियों को शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी

Shani Sade Sati And Sani Dhaiya 2023: नये साल 2023 में किन पर शनि साढ़े साती रहेगी तो किन पर शनि ढैय्या? इस बारे में हर कोई जानना चाहता है। साथ ही लोगों ने इस बारे में भी सर्च करना शुरू कर दिया है कि किन्हें 2023 में शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। तो बता दें नया साल शनि ग्रह के लिहाज से खास रहने वाला है। साल की शुरुआत में ही शनि अपनी प्रिय राशि कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की बहार आएंगी तो कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। हमारे इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि शनि 2023 में आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगे।

सबसे पहले जानें क्या है शनि ग्रह: ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह कहा जाता है। ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देता है। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि की दशा साढ़े सात साल की होती है। जिसे शनि साढ़े साती कहते हैं। इसी तरह शनि की एक दशा ढाई साल की भी होती है जिसे शनि ढैय्या कहा जाता है। तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं तो मेष में नीच के होते हैं। इसके अलावा ये मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं।

2023 में शनि की क्या रहेगी चाल (Shani Gochar 2023 Date)

2023 में शनि की चाल तारीख
शनि राशि परिवर्तन 17 जनवरी 2023 में शनि मकर से कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश
शनि वक्री17 जून 2023 में शनि कुंभ राशि में वक्री हो जायेंगे
शनि मार्गी 4 नवंबर 2023 में शनि मार्गी होंगे

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2023 राशि अनुसार (Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2023 According Zodiac Sings)

राशिशनि साढ़े सातीशनि ढैय्या
मेष नहींनहीं
वृषभनहींनहीं
मिथुननहीं17 जनवरी 2023 में समाप्त
कर्कनहीं17 जनवरी 2023
सिंहनहींनहीं
कन्यानहींनहीं
तुलानहीं17 जनवरी 2023 में समाप्त
वृश्चिकनहीं17 जनवरी 2023 से शुरू
धनु17 जनवरी 2023 में समाप्तनहीं
मकरशनि साढ़े साती का आखिरी चरणनहीं
कुंभशनि साढ़े साती का दूसरा चरणनहीं
मीनशनि साढ़े साती का पहला चरणनहीं
2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article