अध्यात्म

Shani Ka Gochar (28 November 2025), धनु राशिफल: धनु राशि वालों को थोड़ी राहत देगी शनि की सीधी चाल, अटके काम होंगे पूरे

Shani Gochar (28 November 2025) Dhanu Rashifal, शनि मार्गी गोचर का धनु राशि का राशिफल: 28 नवंबर को शनि की सीधी चाल आपकी लाइफ हल्का सा आराम तो देगी, लेकिन शनि की ढैय्या के चलते आपको कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कुछ महीनों से जो काम अटके पड़े थे, वो इस समय पूरे होने लगेंगे। आइए जानते हैं कि आपकी लाइफ के अन्य पहलुओं पर क्या असर पड़ेगा।

Image

शनि का मार्गी होना धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

Shani Ka Gochar, Sagittarius Horoscope in Hindi: 28 नवंबर 2025 सुबह 9:20 पर जब शनि मीन राशि में मार्गी होंगे तो धनु राशि वालों के लिए कंटक शनि (ढैय्या) ठीक इसी साल मार्च 2025 में शुरू हुई थी और अब इसका सबसे भारी दौर चल रहा है। शनि आपके चतुर्थ भाव में सीधी चाल चलने लगेंगे, जिससे ढैय्या का कड़वापन थोड़ा कम जरूर होगा, लेकिन अभी 2028 तक यह प्रभाव बना रहेगा। इसका मतलब है कि घर, मां का स्वास्थ्य, गाड़ी, संपत्ति और मन की शांति में रुकावटें अब भी रहेंगी पर अब धीरे-धीरे सुधार शुरू हो जाएगा। जो काम पिछले 8 महीने से अटके पड़े थे, वे अब हिलने-डुलने लगेंगे।

करियर और व्यापार

नौकरी में स्थिरता आएगी, पर घर से दूर ट्रांसफर या रहने का तनाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन, वाहन या माँ से जुड़ा बिजनेस करने वालों को अब थोड़ा लाभ दिखना शुरू होगा, लेकिन बड़ा निवेश अभी भी न करें।

शिक्षा

पढ़ाई में मन थोड़ा लगेगा, पर घर का तनाव पढ़ाई पर असर डालेगा। तकनीकि, मेडिकल या विदेश जाने की तैयारी करने वालों को अब मेहनत का कुछ फल मिलना शुरू होगा।

लव और मैरिज लाइफ

घर का माहौल अब पहले से बेहतर होगा। मां या पत्नी से पुरानी नाराजगी कम होगी। अविवाहितों को रिश्ते आएंगे, पर परिवार वाले अभी जल्दी नहीं मानेंगे।

फाइनेंशियल लाइफ

घर-गाड़ी से जुड़ा खर्चा अभी भी रहेगा, पर अब फालतू का नुकसान रुक जाएगा। माँ या पैतृक संपत्ति से थोड़ा-बहुत लाभ शुरू हो सकता है।

फैमिली लाइफ

मां का स्वास्थ्य अब स्थिर रहेगा, पर पूरा ठीक होने में समय लगेगा। घर में शांति थोड़ी-थोड़ी लौटेगी। घर बदलने या नया मकान लेने का प्लान अभी टालें।

उपाय

हर शनिवार सुबह सवा किलो काले चने भिगोकर शाम को पीपल के पेड़ के नीचे रखें और 7 बार परिक्रमा करते हुए ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें और फिर चुपचाप घर लौट आएं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article