अध्यात्म

Shani Ka Gochar (28 November 2025), कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी परेशानियों से राहत, जानिए लाइफ के अन्य पहलुओं पर क्या होगा शनि की सीधी चाल का असर

Shani Gochar (28 November 2025) Kumbh Rashifal, शनि मार्गी गोचर का कुंभ राशि का राशिफल: कुंभ राशि वालों के शनि का मार्गी होना थोड़ा सा आरामदायक रहेगा। वहीं, अभी साढ़ेसाती आपको परेशान करती रहेगी। आइए जानते हैं कि जीवन के अन्य पहलुओं पर शनि के मार्गी होने का क्या असर रहेगा?

Image

शनि का मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

Shani Ka Gochar, Aquarius Horoscope in Hindi: 28 नवंबर 2025 सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर जब शनि मीन राशि में मार्गी होंगे, तो कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का सबसे भारी और दर्दनाक दूसरा चरण अब थोड़ा हल्का पड़ना शुरू हो जाएगा। शनि आपकेदूसरे भाव (धन, कुटुम्ब, वाणी) में सीधी चाल चलने लगेंगे। इसका मतलब है कि पिछले ढाई साल से जो शरीर में दर्द, आत्मविश्वास की कमी, हर काम में रुकावट और मानसिक थकान थी, वह अब कम होगी, लेकिन अभी भी साढ़ेसाती पूरी तरह खत्म नहीं होगी। अब धन और परिवार से जुड़ी परेशानियां ज्यादा दिखेंगी, पर शारीरिक-मानसिक पीड़ा में राहत जरूर मिलेगी।

करियर और व्यापार

नौकरी-धंधे में अब स्थिरता दिखने लगेगी। जो काम पिछले 2-3 साल से अटके पड़े थे, वे अब धीरे-धीरे पूरे होने शुरू होंगे। नई नौकरी या बिजनेस शुरू करने का मन बनेगा, पर अभी बहुत बड़ा रिस्क न लें। सरकारी काम, बैंक लोन या कागजी प्रक्रिया में पहले से कम रुकावट आएगी।

शिक्षा

पढ़ाई में मन थोड़ा-थोड़ा लगने लगेगा। पिछले समय में जो एकाग्रता बिल्कुल खत्म हो गई थी, उसमें सुधार होगा। फिर भी परिवार या पैसों का टेंशन पढ़ाई पर असर डालेगा। धैर्य रखकर पढ़ाई करें तो 2026 से रिजल्ट बहुत अच्छे आएंगे।

लव और मैरिज लाइफ

परिवार और जीवनसाथी से बोलचाल में अब कड़वाहट कम होगी। पिछले समय में जो हर बात पर झगड़ा हो रहा था, वह अब कम होगा। अविवाहितों को रिश्ते आएंगे, पर घरवाले अभी जल्दी हां नहीं करेंगे। शादीशुदा लोगों को अभी भी धैर्य रखना पड़ेगा। साढ़ेसाती के बाद ही पूरा सुख मिलेगा।

फाइनेंशियल लाइफ

अब सबसे ज्यादा टेंशन धन की होगी। खर्चे बहुत बढ़ेंगे, बचत करना मुश्किल रहेगा, बोलकर या लिखकर दिए पैसों का नुकसान हो सकता है। फिर भी आमदनी के रास्ते पहले से थोड़े बेहतर खुलेंगे। बड़ा निवेश या उधार अभी बिल्कुल न दें।

फैमिली लाइफ

परिवार में सबसे ज्यादा तनाव रहेगा। मुंह से कड़वी बात निकलने या घरवालों से अनबन होने की संभावना ज्यादा है। मुंह बंद रखें तो झगड़े कम होंगे। घर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य अभी भी चिंता दे सकता है।

उपाय

हर शनिवार शाम को 400 ग्राम काले उड़द और थोड़ा सा सरसों का तेल व 1 लोहे की कील एक नीले कपड़े में बांधकर बहते पानी (नदी/नहर) में प्रवाहित कर दें और पीछे मुड़कर न देखें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article