अध्यात्म

Shani Favorite Zodiac Sign: शनि की 5 सबसे प्रिय राशियां जिनके जातक दिन दूनी रात चौगुनी करते हैं तरक्की

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 10:44 PM IST

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी पांच राशियां हैं जिन पर शनि (Shani) ग्रह की विशेष कृपा रहती है। ये राशियां हैं वृष, कर्क, तुला, मकर और कुम्भ। जानिए शनि इन राशियों पर कैसा प्रभाव डालते हैं।

Image

Shani: शनि की सबसे प्रिय राशियों के बारे में क्या जानते हैं आप?

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि कर्मफल दाता हैं ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं
  • कहते हैं जिन पर शनि की कृपा बरसती है वो लोग खूब तरक्की करते हैं
  • शनि देव की 5 राशियां सबसे प्रिय मानी जाती हैं

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव (Shani Dev) कर्मफल दाता हैं। ये व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसे शनि अपना आशीर्वाद देते हैं वहीं जो व्यक्ति बुरे कर्म करता है उसे शनि दंड देते हैं। ज्योतिष में 5 ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिन पर शनि की विशेष कृपा रहती है। कहते हैं इन राशियों के लोग शनि के आशीर्वाद से जीवन में खूब तरक्की करते हैं। इन पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। जानिए शनि (Shani) की पसंदीदा ये कौन सी 5 राशियां हैं।

ये हैं शनि देव की सबसे प्रिय राशियां

वृषभ राशि (Taurus)

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign taurus

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign taurus

वृषभ राशि पर शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि स्वामी शुक्र शनि के मित्र ग्रह हैं। इसलिए शनि देव इस राशि के लोगों का कभी बुरा नहीं करते। अगर वृषभ जातकों पर शनि साढ़े साती आती है तो उसका प्रभाव इन पर अधिक समय तक नहीं रहता।

कर्क राशि (Cancer)

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign Cancer

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign Cancer

कर्क राशि वालों पर भी शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। इन पर शनि का दुषप्रभाव नहीं पड़ता। कर्क राशि के लोगों को शनि देव सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। शनि की कृपा से ये लोग दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं।

तुला राशि (Libra)

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign Libra

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign Libra

तुला राशि शनि की सबसे प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि में शनि उच्च के होते हैं। इन्हें हर प्रकार की खुशियां प्रदान करते हैं। शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या का इन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। तुला जातक शनि की कृपा से जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं। सफलता इनके कदम चूमती है।

मकर राशि (Capricorn)

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign capricorn

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign capricorn

शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के लोगों पर शनि की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। मकर राशि के जातक शनि के आशीर्वाद से करियर में खूब सफलता अर्जित करते हैं। इनके सारे सपने पूरे होते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign aquarius

Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign aquarius

कुंभ राशि भी शनि की प्रिय राशियों में आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुंभ शनि की ही राशि है। इन जातकों पर आजीवन शनि की कृपा बनी रहती है। ये लोग कड़ी मेहनत से खूब सफलता अर्जित करते हैं। इन्हें अचानक से धन की प्राप्ति के प्रबल आसार रहते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article