अध्यात्म

Shami Plant Vastu: धन को बड़ी तेजी से आकर्षित करता है शनि देव का ये प्रिय पौधा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 03:18 PM IST

Vastu Shastra Tips For Plants: वास्तु शास्त्र में एक ऐसे चमत्कारी पौधे के बारे में बताया गया है जो बड़ी तेजी से धन-धान्य में वृद्धि करता है। क्या आप जानते हैं इस पौधे के बारे में।

Image

घर में कहां और कैसे लगाएं शमी का पौधा?

KEY HIGHLIGHTS
  • ये पौधा शनि देव, भगवान शिव और माता लक्ष्मी तीनों का प्रिय माना जाता है
  • ये धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है
  • इसे घर में लगाने से शनि साढ़े साती से राहत मिलती है

Vastu Tips For Plants: अधिकतर लोगों को अपने घर में या उसके आस-पास पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। ये पौधे हवा को तो शुद्ध करते ही साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। वास्तु में ऐसे कई पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने लगती है। आज हम यहां एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर के मुख्य द्वार या छत पर लगाने से भाग्योदय होता है। इस पौधे का नाम है 'शमी'।

शनि देव का माना जाता है प्रिय: ये पौधा न्याय देवता शनि देव का प्रिय माना जाता है। कहते हैं इसे घर में लगाने से शनि ग्रह मजबूत होता है। जिन लोगों पर शनि साढ़े साती या ढैय्या चल रही हो उन्हें तो इस पौधे को मुख्य रूप से अपने घर में रखना चाहिए। इसकी रोजाना विधि विधान पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि की बुरी नजर नहीं पड़ती। बल्कि शनि देव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करने लगते हैं।

मां लक्ष्मी भी होती हैं प्रसन्न: वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर में लगाने से शनि देव ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। ये पौधा धन को बड़ी तेजी से अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। साथ ही बरकत होने लगती है। ये पौधा भगवान शिव का भी प्रिय माना जाता है। इसे घर में लगाने से शिव जी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

कहां और कब लगाएं ये पौधा: इस पौधे को लगाने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इसे आप घर के मुख्य द्वार के पास लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि इस पौधे को घर के मेनगेट पर इस तरह से लगाएं कि घर से बाहर निकलते समय ये पौधा आपके दाएं तरफ पड़े। अगर घर के मुख्य द्वार पर जगह नहीं है तो इस स्थिति में आप इसे छत पर भी रख सकते हैं। छत पर आप इसे दक्षिण दिशा, पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में भी रख सकते हैं।

पौधे की अच्छे से करें देखभाल: शमी के पौधे में रोजाना जल डालते रहें इसे सूखने न दें। गमले में इस पौधे को लगा रहे हैं तो साफ मिट्टी का ही प्रयोग करें। पौधे के आस-पास गंदगी न होने दें। प्रतिदिन शाम के समय पौधे के पास सरसों के घी का दीपक जरूर जलाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article