अध्यात्म

September Pradosh vrat 2023: जानें किस- किस दिन रखा जाएगा सितंबर में प्रदोष व्रत, क्या है इसकी विधि

September Pradosh vrat 2023: प्रदोष हर महीने में 2 बार पड़ता है। प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। सितंबर में कब- कब पड़ेगा प्रदोष व्रत। किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत। प्रदोष व्रत का महत्व क्या है।

Image

September Pradosh Vrat 2023

September Pradosh vrat 2023 Date: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का अधिक महत्व है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। प्रदोष व्रतो को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में अनेक तीज- त्योहार आने वाले हैं। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार प्रदोष द्वार चंद्र माह के 13वें दिन (त्रयोदशी) को मनाया जाता है। प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा करने से पाप धुल जाते हैं। इस दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करने से सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सितंबर में किस- किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

सितंबर प्रदोष व्रत डेट

सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। सितंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 27 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होता है।

प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल डालकर स्नान करें और ध्यान करें। इसके बाद सफेद वस्त्र पहनकर दर्शन करता हूं। अब सूर्य देव को जल अर्पित करें। चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या रखें। इसके बाद फल, फूल, भांग, धतूरा, पुष्प, कुमकुम, चावल, , अबीर, गुलाल, दीपक, अगरबत्ती आदि से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इस दौरान शिव चालीसा, शिव ताड़व और शिव स्त्रोत का जाप करें।अंत में खुशी और सफलता के लिए प्रार्थना करें। दिन में उपवास शाम को आरती प्रार्थना के बाद फल खाएं। रात के समय भगवान शिव जी का कीर्तन करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article